ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

NICDIT की बैठक में बिहार की औद्योगिक परियोजनाओं पर चर्चा, गया IMC को लेकर CM ने दिए अहम निर्देश

Bihar News: मुख्यमंत्री ने NICDIT की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की बैठक में बिहार की औद्योगिक, आधारभूत संरचना और पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा की।

Bihar News
© Social media
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई दिल्ली स्थित अशोका होटल में आयोजित राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर विकास एवं कार्यान्वयन ट्रस्ट (NICDIT) की शीर्ष मॉनिटरिंग अथॉरिटी की तृतीय बैठक में शामिल हुए। बैठक का आयोजन भारत सरकार के वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में किया गया।



बैठक में बिहार में चल रही एवं प्रस्तावित विभिन्न औद्योगिक, आधारभूत संरचना तथा पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। विशेष रूप से गया में विकसित किए जा रहे इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) परियोजना के संबंध में चर्चा हुई।



मुख्यमंत्री ने कहा कि IMC, गया परियोजना के लिए भूमि से संबंधित रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि परियोजना क्षेत्र में सड़क एवं जलापूर्ति से संबंधित आवश्यक कार्यों को वर्ष 2027 से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि औद्योगिक गतिविधियों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध हो सकें। 



सोन नदी को फल्गू नदी से जोड़ने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इसके तहत लगभग 9 किलोमीटर पाइपलाइन तथा लगभग 22 किलोमीटर नहर की खुदाई के माध्यम से दोनों नदियों को जोड़ा जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद गया क्षेत्र में जल की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी।



मुख्यमंत्री ने 'भव्या' योजना' के तहत दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित परियोजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से संबंधित कार्यों को एक माह के भीतर पूरा' करने की दिशा में तेजी से कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बिहार में औद्योगिक विकास के साथ-साथ धार्मिक एवं बौद्ध पर्यटन को भी व्यापक रूप से विकसित कर रही है। 



विष्णुपद मंदिर तथा बोधगया कॉरिडोर के कार्यों को भी शीघ्र पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इन परियोजनाओं की लगातार समीक्षा कर रहे हैं और सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।



मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, जलापूर्ति तथा पर्यटन से जुड़ी परियोजनाओं को गति देकर राज्य में निवेश, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। राज्य सरकार सभी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की नियमित समीक्षा कर उनके समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित कर रही है। बैठक में विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, उद्योग विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता