ब्रेकिंग
Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान

BIHAR NEWS : बोलेरो से आए 7 बदमाश, ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश... विरोध करते ही दुकानदार को मारी गोली

समस्तीपुर के विभूतिपुर में सात हथियारबंद बदमाश बोलेरो से पहुंचे और ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश की। विरोध करने पर दुकानदार को गोली मार दी। जानिए पूरी घटना, पुलिस की कार्रवाई और जांच से जुड़ी हर बड़ी अपडेट।

BIHAR NEWS : बोलेरो से आए 7 बदमाश, ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश... विरोध करते ही दुकानदार को मारी गोली
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौक स्थित एक आभूषण दुकान में गुरुवार देर शाम सात हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की कोशिश की। जब दुकानदार ने साहस दिखाते हुए विरोध किया तो अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी। गोली दुकानदार के बाएं पैर में घुटने के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।


दुकान बंद करने की तैयारी के दौरान धावा

घायल दुकानदार की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कर्रख गांव निवासी दिनेश साह के रूप में हुई है। उनकी पंचवटी चौक पर यूनियन बैंक के सामने सोना-चांदी की दुकान है। गुरुवार देर शाम वह रोज की तरह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान एक बोलेरो गाड़ी दुकान के सामने आकर रुकी।


प्रत्यक्षदर्शियों और घायल दुकानदार के अनुसार बोलेरो में कुल सात बदमाश सवार थे। इनमें से चार बदमाश हथियार लेकर दुकान के अंदर पहुंचे, जबकि तीन गाड़ी में ही बैठे रहे। दुकान में घुसते ही बदमाशों ने पिस्टल तान दी और गल्ले की चाबी मांगने लगे।


विरोध करते ही चला दी गोली

दिनेश साह ने बदमाशों से कहा कि दुकान के मालिक मौजूद नहीं हैं और उनके पास गल्ले की चाबी नहीं है। इसी बात पर अपराधियों ने जबरन लूटपाट शुरू करने की कोशिश की। दुकानदार ने उनका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। इसी दौरान एक बदमाश ने लगातार दो राउंड फायरिंग कर दी। पहली गोली हवा में चली, जबकि दूसरी गोली सीधे दिनेश साह के बाएं पैर में जा लगी। गोली लगते ही दुकानदार जमीन पर गिर पड़े और शोर मचाने लगे।


लोगों के जुटते ही भाग निकले अपराधी

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों की भीड़ जुटती देख सभी बदमाश उसी बोलेरो में सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद लोगों ने घायल दुकानदार को तत्काल विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें देर रात समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है।


ज्वेलरी कारोबारियों में बढ़ी चिंता

घटना के बाद इलाके के ज्वेलरी कारोबारियों में भय और नाराजगी है। घायल दुकानदार के समधी एवं आभूषण व्यवसायी उमेश प्रसाद ने कहा कि हाल के दिनों में लगातार ज्वेलरी दुकानदार अपराधियों के निशाने पर हैं। कहीं लूट की कोशिश हो रही है तो कहीं गोली मार दी जा रही है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि आभूषण कारोबारियों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जाए, ताकि व्यापारी बिना डर के अपना कारोबार कर सकें। साथ ही उन्होंने घटना में शामिल सभी अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग भी की।


पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर थाना पुलिस और रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) संजय सिन्हा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल दुकानदार से पूछताछ कर बदमाशों का हुलिया जाना।डीएसपी संजय सिन्हा ने बताया कि पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अपराधियों के भागने के संभावित रास्तों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की पहचान कर जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर समस्तीपुर में कानून-व्यवस्था और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यापारी वर्ग अब पुलिस से त्वरित कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहा है।