ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह के कैंडिडेट अब अपने ही घर में घिरे! नवादा में चंदन सिंह की एंट्री से बदले समीकरण, नीरज के लिए मांगा वोट✦Bhagalpur Double Murder: भागलपुर में सुबह-सुबह डबल मर्डर, दंपती को गोलियों से भूना, इलाके में मचा हड़कंप✦Bihar MLC Election 2026 : एक गलती और वोट बेकार! 6 सवालों में समझिए बैलेट पेपर से रिजल्ट तक का पूरा खेल✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का काउंटडाउन खत्म, 993 बूथों पर कल होगा मतदान; जानिए किस सीट पर कितने उम्मीदवार✦Bihar STET 2026 : STET अभ्यर्थी ध्यान दें! 4 नवंबर का एग्जाम टला, अब इस तारीख को होगा पेपर; जानिए नया एडमिट कार्ड कब आएगा?

BIHAR NEWS : रौशन आनंद और खान सर केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने गार्ड्स का आपराधिक रिकॉर्ड मांगा; ज्ञान बिंदु डायरेक्टर के जमानत पर क्या हुआ ?

पटना कोर्ट में ज्ञान बिंदु के निदेशक रोशन आनंद और खान सर के बॉडीगार्ड मामले पर अहम सुनवाई हुई। अदालत ने फैसला सुरक्षित रखते हुए केस डायरी और सुरक्षा गार्डों के आपराधिक इतिहास की जानकारी तलब की है।

BIHAR NEWS : रौशन आनंद और खान सर केस में बड़ा अपडेट,  कोर्ट ने गार्ड्स का आपराधिक रिकॉर्ड मांगा; ज्ञान बिंदु डायरेक्टर के जमानत पर क्या हुआ ?
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS : राजधानी पटना में चर्चित कोचिंग विवाद और खान सर (फैसल खान) से जुड़े दो मामलों में सोमवार को अदालत में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। दोनों मामलों पर बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने अपना आदेश सुरक्षित (रिजर्व) रख लिया है। अदालत के इस कदम के बाद अब सभी की निगाहें आने वाले फैसले पर टिकी हुई हैं।


जानकारी के अनुसार, ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रोशन आनंद की ओर से खुद के बेल के लिए दायर याचिका पर अदालत में सुनवाई हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने तत्काल कोई आदेश जारी नहीं किया और अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। गौरतलब है कि कोचिंग विवाद के दौरान दर्ज मामले में रोशन आनंद की गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद से यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।


सुनवाई के दौरान रोशन आनंद के पक्ष और अभियोजन पक्ष ने अपने-अपने तर्क अदालत के समक्ष रखे। बचाव पक्ष की ओर से गिरफ्तारी और मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को अदालत के सामने रखा गया, जबकि सरकारी पक्ष ने केस से संबंधित तथ्यों को प्रस्तुत किया। बहस पूरी होने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रखने का निर्णय लिया।


इधर, चर्चित शिक्षक फैसल खान उर्फ खान सर के बॉडीगार्ड से जुड़े मामले में भी अदालत में सुनवाई हुई। इस मामले में भी सुनवाई पूरी होने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से केस डायरी तलब की है।


कोर्ट ने फैसल खान से जुड़े प्रकरण में विस्तृत जानकारी मांगते हुए संबंधित केस डायरी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा अदालत ने फैसल खान के दोनों सुरक्षा गार्डों के आपराधिक इतिहास से जुड़ी जानकारी भी मांगी है। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज मामलों की केस डायरी भी उपलब्ध कराने का आदेश दिया है, ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत समीक्षा की जा सके।


सूत्रों के अनुसार, अदालत यह जानना चाहती है कि संबंधित सुरक्षा कर्मियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं तथा उनके खिलाफ पहले से कोई मामला लंबित है या नहीं। इसी उद्देश्य से पुलिस को सभी आवश्यक दस्तावेज और केस रिकॉर्ड प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।


फैसल खान और उनके सुरक्षा गार्डों से जुड़ा मामला हाल के दिनों में काफी चर्चा में रहा है। पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर और उसके बाद हुई कार्रवाई के चलते यह मामला कानूनी और राजनीतिक गलियारों में भी सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं, कोचिंग विवाद से जुड़े मामले में रोशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद शिक्षा जगत और छात्रों के बीच भी इस प्रकरण को लेकर लगातार चर्चा हो रही है।


फिलहाल दोनों मामलों में अदालत ने कोई अंतिम निर्णय नहीं दिया है। आदेश सुरक्षित रखे जाने के बाद संबंधित पक्षों को अब कोर्ट के फैसले का इंतजार है। माना जा रहा है कि केस डायरी और अन्य दस्तावेजों के अध्ययन के बाद अदालत अपना विस्तृत आदेश जारी करेगी। इस बीच रोशन आनंद और फैसल खान से जुड़े दोनों मामले प्रदेश में चर्चा का विषय बने हुए हैं और लोग अदालत के अगले कदम पर नजर बनाए हुए हैं।