ब्रेकिंग
नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर नित्यानंद राय ने खड़गे और राहुल पर बोला हमला, कहा..इनको बिहार की जनता जवाब देगी✦पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी का हमला, खड़गे और राहुल गांधी से माफी की मांग✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦PM मोदी पर टिप्पणी को लेकर नित्यानंद राय ने खड़गे और राहुल पर बोला हमला, कहा..इनको बिहार की जनता जवाब देगी✦पीएम मोदी के पिता पर टिप्पणी को लेकर सम्राट चौधरी का हमला, खड़गे और राहुल गांधी से माफी की मांग

युवा चेतना सुप्रीमो रोहित सिंह ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर बोला हमला, कहा..श्री बाबू की आत्मा भी आज कराह रही होगी

रोहित सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी को लेकर निशाना साधा। कहा कि बिहार और देश की जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी। उन्होंने दावा किया कि श्री बाबू के वंशज पीएम के साथ खड़े हैं और उन्हें सच्चा सम्मान मोदी ने दिया है।

बिहार न्यूज
खड़गे के बयान पर मचा बवाल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: युवा चेतना के सुप्रीमो रोहित सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधते हुए उनकी टिप्पणी की कड़ी आलोचना की। रोहित सिंह ने कहा कि बिहार की पवित्र धरती पर श्री बाबू यानी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह के समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए बिहार और देश की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी।


रोहित सिंह ने कहा कि आज श्री बाबू की आत्मा भी कराह रही होगी कि उनकी जयंती के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर इस तरह की टिप्पणी की। उन्होंने दावा किया कि श्री बाबू के वंशज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ खड़े हैं और उन्हें सच्चा सम्मान भी नरेंद्र मोदी ने दिया है।


रोहित सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पिछड़े समाज से आने वाला नेता बताते हुए कहा कि वे गरीबों और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर वंशवादी राजनीति को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। साथ ही राहुल गांधी पर युवाओं और विद्यार्थियों को भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस नेतृत्व की राजनीति से देश और बिहार की जनता नाराज है।


रोहित सिंह ने कहा कि श्री बाबू के नाम और सम्मान से जुड़े इस मामले में बिहार और देश की जनता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को माफ नहीं करेगी।

टैग्स