ब्रेकिंग
Bihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीBihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारी

निशांत कुमार की संपत्ति और शैक्षणिक योग्यता पर सवाल, आरजेडी ने जेडीयू पर बोला हमला, कहा..सारी परतें खुलेंगी, बस थोड़ा इंतजार कीजिए

निशांत कुमार के चुनावी हलफनामे को लेकर आरजेडी ने जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। पार्टी ने उनकी शैक्षणिक योग्यता, आय के स्रोत और करोड़ों की संपत्ति को लेकर कई सवाल उठाए हैं।

बिहार न्यूज
चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा!
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की डिग्री और कमाई पर राष्ट्रीय जनता दल ने सवाल उठाया है। मंत्री जी से पूछा है कि ना नौकरी थी ना धंधा फिर करोड़ों की संपत्ति कहां से आ गई? निशांत कुमार के हलफनामे को लेकर आरजेडी ने जेडीयू पर भी जोरदार हमला बोला है। 


राष्ट्रीय जनता दल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार पर जमकर निशाना साधा है। निशांत की संपत्ति, आय के स्त्रोतों और शैक्षणिक योग्यता को लेकर गंभीर सवाल उठाये कहा कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार ने अपने नामांकन के हलफनामे में अनेक प्रकार की करोड़ों की संपत्ति और दो-दो महंगी गाड़ियां भी दिखाई है। उनकी आय का कोई स्रोत नहीं है, जीवन में उम्होंने अभी तक किसी प्रकार की नौकरी और धंधा नहीं किया है और ना ही कोई फूटी कौड़ी कमाई?


फिर उनके पास इतनी संपत्ति कहां से आई? हजारों वर्ग फीट का करोड़ों का आलीशान फ्लैट राजनीतिक सौदे में ललन सिंह से गिफ्ट के तौर पर प्राप्त किया लेकिन बाकी संपत्ति का स्रोत क्या है जबकि पिता भी तो राजा हरिश्चन्द्र के अवतार के भी अवतार है।  ताउम्र दूसरों पर दोषारोपण करने वाले नीतीश कुमार के भ्रष्टाचार का पर्दाफाश धीरे धीरे हो रहा है। 


वही आरजेडी ने कहा कि सुपौल का मंत्री बिजेंद्र यादव सदमे में है कि नीतीश कुमार का बेटा इंजीनियर तो छोड़ों स्नातक भी नहीं है, वह ठीक से बोलना तो दूर, अकेले चल भी नहीं पाता। उसकी जगह बिजेंद्र जी अब अपने बेटे को राजनीति में लांच करने के लिए नीतीश के पैर पकड़ रहे है। जिस नीतीश कुमार के बेटे को लोग इंजीनियर बताते नहीं थकते थे वह 12वीं निकला। चुनावी हलफनामें में स्वयं बताया कि वह ग्रेजुएट नहीं है। ताउम्र परिवारवाद के विरोध की नौटंकी करने वाले बेईमान लोगों की सारी परतें खुलेंगी। इंतजार कीजिए।

आरजेडी ने सोशल मीडिया एक्स पर आगे यह लिखा 

चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा!

झांसाराम के बेटाराम भी दे रहे थे सबको झांसा!!

अपनाया था चिराग पासवान वाला "तिकड़मी ट्रिक"!!

बताया था "ढीले बेटाराम" को इंजीनियर!

निकले केवल "लड़ झगड़कर 12वीं पास"!!

ग्रेजुएट भी नहीं! चिराग पासवान ने भी किया था यही कांड!!















टैग्स