ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

लालू के जन्मदिन समारोह में भोजपुरी गायक छोटू छलिया पर मेहरबान हुईं राबड़ी देवी, डायमंड का कंगन किया भेंट

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के 79वें जन्मदिन पर पटना स्थित राबड़ी आवास में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी गायक छोटू छलिया ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। उनकी गायकी से प्रभावित होकर राबड़ी देवी ने उन्हें हीरे का कंगन भेंट किया।

बिहार न्यूज
कंगन पाकर छोटू छलिया गदगद
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन पटना में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। राबड़ी आवास में गुरुवार की शाम रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भोजपुरी सिंगर छोटू छलिया ने अपने गीतों से वहां मौजूद लोगों को झूमने को विवश कर दिया। वहीं इस रंगारंग कार्यक्रम में नर्तकियों ने भी जमकर ठुमके लगाये। 


 राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन के अवसर पर पटना स्थित राबड़ी आवास में भव्य भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लालू प्रसाद यादव अपनी पत्नी राबड़ी देवी, परिवार के अन्य सदस्यों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम का आनंद लेते नजर आए। कार्यक्रम में भोजपुरी गायक छोटू छलिया ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया। 


जब वह लालू यादव के पोते इराज को लेकर गीत प्रस्तुत कर रहे थे, तब गाते-गाते राबड़ी देवी के पास पहुंच गए। छोटू छलिया की प्रस्तुति से प्रभावित राबड़ी देवी ने स्नेहवश अपने हाथ में पहना हुआ हीरे का कंगन उतारकर उन्हें भेंट कर दिया। राबड़ी देवी के इस भावनात्मक उपहार को देखकर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया। यह दृश्य समारोह का प्रमुख आकर्षण बन गया।


 छोटू छलिया के गानों को सुनकर राबड़ी देवी और लालू प्रसाद यादव मंत्रमुग्ध हो गये। लालू की बेटियां कलाकारों पर नोट उड़ाती हुई देखी तो वही राबड़ी देवी खुद नोट की गड्डी लेकर बैठी नजर आईं। डांस कर रही नर्तकियों को उन्होंने अपने हाथों से पैसे दिये। राबड़ी देवी ने इस दौरान हाथ में पहन रखे हीरे का कंगन छोटू छलिया को भेंट कर दिया। राबड़ी देवी से हीरे का कंगन पाकर छोटू छलिया काफी खूश नजर आएं। कहने लगे कि डायमंड का कंगन मां के हाथ से मिला है।


छोटू छलिया ने कहा कि राबड़ी मां हमेशा मुझे कुछ ना कुछ देती रहती है, क्योंकि मैं उनका बेटा हूं, मैं कोई नेता नहीं हूं। सबसे पहले सोना का चैन मिला था, उसके बाद सोने का अंगुठी मिला था। इस बार हीरा का कंगन मिला है। यह कितने का है यह नहीं मालूम। इसे राजमाता राबड़ी देवी ने मुझे गिफ्ट दिया है। यह मां का प्यार है, जो मुझे मिला है। पैसा भी मिलता है, क्रेडिट चेक रखा हुआ है, यहां से जाने पर मिलेगा। यह मेरा घर भी है। 


लालू के जन्मदिन समारोह में भोजपुरी गायक छोटू छलिया पर मेहरबान हुईं राबड़ी देवी, डायमंड का कंगन किया भेंटलालू के जन्मदिन समारोह में भोजपुरी गायक छोटू छलिया पर मेहरबान हुईं राबड़ी देवी, डायमंड का कंगन किया भेंटलालू के जन्मदिन समारोह में भोजपुरी गायक छोटू छलिया पर मेहरबान हुईं राबड़ी देवी, डायमंड का कंगन किया भेंटलालू के जन्मदिन समारोह में भोजपुरी गायक छोटू छलिया पर मेहरबान हुईं राबड़ी देवी, डायमंड का कंगन किया भेंटलालू के जन्मदिन समारोह में भोजपुरी गायक छोटू छलिया पर मेहरबान हुईं राबड़ी देवी, डायमंड का कंगन किया भेंटलालू के जन्मदिन समारोह में भोजपुरी गायक छोटू छलिया पर मेहरबान हुईं राबड़ी देवी, डायमंड का कंगन किया भेंटलालू के जन्मदिन समारोह में भोजपुरी गायक छोटू छलिया पर मेहरबान हुईं राबड़ी देवी, डायमंड का कंगन किया भेंटलालू के जन्मदिन समारोह में भोजपुरी गायक छोटू छलिया पर मेहरबान हुईं राबड़ी देवी, डायमंड का कंगन किया भेंट

लालू के जन्मदिन समारोह में भोजपुरी गायक छोटू छलिया पर मेहरबान हुईं राबड़ी देवी, डायमंड का कंगन किया भेंट


लालू के जन्मदिन समारोह में भोजपुरी गायक छोटू छलिया पर मेहरबान हुईं राबड़ी देवी, डायमंड का कंगन किया भेंट






टैग्स