ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦Bihar News: मोकामा का नया रेल पुल तैयार, ट्रायल के बाद खुला रास्ता; इन रूटों पर यात्रियों को मिलेगा फायदा✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव

PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, दो घंटे बाद काम पर वापस लौटे

PMCH Junior Doctors Strike: PMCH में दो जूनियर डॉक्टरों से मारपीट के विरोध में डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। अस्पताल अधीक्षक के आश्वासन के बाद करीब 2 घंटे में हड़ताल समाप्त कर जूनियर डॉक्टर काम पर लौट आए।

PMCH Junior Doctors Strike
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PMCH Junior Doctors Strike: पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में बुधवार रात दो जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के विरोध में डॉक्टरों ने गुरुवार को हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल के कारण अस्पताल की इमरजेंसी समेत कई चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हुईं। हालांकि, अस्पताल अधीक्षक के आश्वासन के बाद जूनियर डॉक्टरों ने करीब दो घंटे के भीतर हड़ताल वापस ले ली और काम पर लौट आए।



जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JDA) के अध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि बुधवार रात अस्पताल परिसर में अज्ञात बदमाशों ने दो जूनियर डॉक्टरों पर लाठी-डंडे और रॉड से हमला किया था। घटना के बाद डॉक्टरों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि अस्पताल परिसर में भी डॉक्टर खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। घटना के विरोध में गुरुवार को बड़ी संख्या में जूनियर डॉक्टर अस्पताल परिसर में जुटे और नारेबाजी की। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की।



डॉक्टरों का आरोप है कि अस्पताल में मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जा रही है। डॉक्टरों ने कहा कि यदि अस्पताल परिसर में ही वे सुरक्षित नहीं रहेंगे, तो भयमुक्त होकर मरीजों का इलाज करना मुश्किल होगा।



जूनियर डॉक्टरों ने अस्पताल प्रशासन से घटना को गंभीरता से लेने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। हालांकि, अस्पताल अधीक्षक ने डॉक्टरों को उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने करीब दो घंटे बाद हड़ताल समाप्त कर दी और मरीजों के इलाज में वापस जुट गए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता