ब्रेकिंग
Bihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलानगया में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 14 KG सोना लूटकांड मामले में कारोबारी मनोज सोनार गिरफ्तार मंदिरी में बोले CM सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार ने कंधा पकड़कर मुझे बिहार की गद्दी पर बिठायाCM सम्राट चौधरी ने मांगा बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए वोट, बोले- मंदिरी गांव नहीं अब शहर हो गयाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलानगया में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: 14 KG सोना लूटकांड मामले में कारोबारी मनोज सोनार गिरफ्तार मंदिरी में बोले CM सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार ने कंधा पकड़कर मुझे बिहार की गद्दी पर बिठायाCM सम्राट चौधरी ने मांगा बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा के लिए वोट, बोले- मंदिरी गांव नहीं अब शहर हो गया

BIHAR NEWS : PM मोदी के लिए शिव मंदिर में हुआ महाहवन! मंत्री केदार गुप्ता ने की ऐसी प्रार्थना, जुटे सैकड़ों समर्थक

मुजफ्फरपुर के कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र स्थित रजला पंचायत के शिव मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

BIHAR NEWS : PM मोदी के लिए शिव मंदिर में हुआ महाहवन! मंत्री केदार गुप्ता ने की ऐसी प्रार्थना, जुटे सैकड़ों समर्थक
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR NEWS : कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र के रजला पंचायत स्थित शिव मंदिर परिसर में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर सबसे लंबा सफल कार्यकाल पूरा करने के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लेकर प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देशहित में उनके निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता उपस्थित रहे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की तथा हवन में आहुति देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।


BIHAR NEWS : PM मोदी के लिए शिव मंदिर में हुआ महाहवन! मंत्री केदार गुप्ता ने की ऐसी प्रार्थना, जुटे सैकड़ों समर्थक

मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में देश ने आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति, आर्थिक सुधार, गरीब कल्याण योजनाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण आज भारत विश्व मंच पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है।


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ देश को नई दिशा देने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है और विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। मंत्री ने कहा कि देशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और विश्वास लगातार बढ़ रहा है, जो उनके जनकल्याणकारी कार्यों का परिणाम है।

BIHAR NEWS : PM मोदी के लिए शिव मंदिर में हुआ महाहवन! मंत्री केदार गुप्ता ने की ऐसी प्रार्थना, जुटे सैकड़ों समर्थक

कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी मनोज तिवारी, मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप सहनी, प्रमोद चौधरी, बैजू राम, दीपक पासवान, आशुतोष पासवान, दीपक सिंह, प्रेम कुशवाहा, शेखर सहनी, रंजन मिश्रा, अमित कुमार, मुखिया प्रतिनिधि विनय पासवान, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मनोज पासवान, छोटू दास, विनोद दास, अरविंद गुप्ता, सचिन सिंह, आदित्य विक्रम, विभीषण पासवान, अंकित सिंह, अमरनाथ सिंह, विपिन सिंह, शैलेश साह, संजीत सिंह, दशरथ सिंह, रामलाल पासवान, रामस्वगरथ पासवान, रंजीत साह, डॉ. देव कुमार देव, मिंटू साह, नुनु साह, गौरी यादव और धर्मेंद्र चौहान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

BIHAR NEWS : PM मोदी के लिए शिव मंदिर में हुआ महाहवन! मंत्री केदार गुप्ता ने की ऐसी प्रार्थना, जुटे सैकड़ों समर्थक

पूजा-अर्चना और हवन के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना करते हुए राष्ट्रहित में उनके योगदान की सराहना की।इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था का संदेश दिया, बल्कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास और भविष्य को लेकर कार्यकर्ताओं के उत्साह और विश्वास को भी प्रदर्शित किया।