ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

बिहार में लागू हुआ पीएम जन विकास कार्यक्रम, राज्य के अल्पसंख्यक इलाकों की बदल जाएगी सूरत

Bihar News: प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम का विस्तार अब बिहार के सभी 38 जिलों में कर दिया गया है. जिससे अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी विकास कार्यों को गति मिलेगी.

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: चालू वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम का विस्तार बिहार के सभी 38 जिलों तक कर दिया गया है। अब तक यह योजना राज्य के केवल 20 जिलों में ही लागू थी। योजना के विस्तार से अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।


इस संबंध में केंद्र सरकार ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को पत्र भेजकर जानकारी दी है। विभाग के सचिव मो. सोहैल के अनुसार, इस योजना के तहत अल्पसंख्यक क्षेत्रों में स्कूल भवन, सद्भाव मंडप, स्वास्थ्य उपकेंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं का निर्माण कराया जाता है।


उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों का उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना है। केंद्र सरकार के अनुसार, अब तक इस योजना के तहत 20 जिलों के 75 प्रखंडों और 8 शहरी क्षेत्रों में व्यापक विकास कार्य किए जा रहे थे। इनमें 3 नगर निगम, 7 नगर परिषद और 2 नगर पंचायत शामिल हैं, जहां अल्पसंख्यक आबादी अधिक होने के कारण विशेष विकास पैकेज दिया गया था।


योजना के विस्तार के बाद अब पूरे राज्य में अल्पसंख्यक समुदाय के रहन-सहन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्रों के लोग भी विकास की मुख्यधारा से जुड़े रहें और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता