ब्रेकिंग
NEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेटNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद, कई जिलों में सड़कों पर उतरे छात्र; 70 हजार जवान तैनातयुवती को जबरन ले जाने का विरोध करना पड़ा भारी, घर में घुसकर पान दुकानदार को मारी गोलीInstagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Bihar News: बिहार में नहीं बैंक खाता, नहीं फ्लैट... फिर भी 19 करोड़ के मालिक हैं पवन सिंह, MLC बनने से पहले खुला पूरा हिसाब-किताब

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह के शपथ पत्र ने सबको चौंका दिया! बिहार में न बैंक खाता, न फ्लैट, लेकिन कुल संपत्ति 19.44 करोड़ रुपये। जानिए कितनी है कमाई, कितनी जमीन और कितने हैं वाहन। #

Pawan Singh
Pawan Singh
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और लोकप्रिय गायक-अभिनेता  एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या गाना नहीं, बल्कि राजनीति में बढ़ता कद और उनकी संपत्ति से जुड़ा बड़ा खुलासा है। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए दाखिल किए गए शपथ पत्र ने पवन सिंह की आर्थिक स्थिति और संपत्ति को लेकर कई दिलचस्प जानकारियां सामने ला दी हैं।


सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले पवन सिंह के नाम पर बिहार में न तो कोई फ्लैट है और न ही कोई व्यक्तिगत बैंक खाता। हालांकि, इसके बावजूद उनकी कुल संपत्ति 19.44 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।


मुंबई और लखनऊ में है आलीशान ठिकाना

शपथ पत्र के अनुसार पवन सिंह के पास मुंबई में चार और लखनऊ में दो फ्लैट हैं। इन सभी फ्लैटों की अनुमानित कीमत करीब 7.73 करोड़ रुपये है। पिछले कुछ वर्षों से पवन सिंह का अधिकांश समय लखनऊ और मुंबई में ही बीत रहा है, इसलिए उनकी रिहायशी संपत्तियां भी इन्हीं शहरों में केंद्रित हैं।


हालांकि बिहार से उनका रिश्ता अब भी मजबूत है। उनके पास आरा में लगभग एक एकड़ कृषि भूमि है। इसके अलावा पटना और आरा में गैर-कृषि भूमि तथा आरा में व्यावसायिक प्लॉट भी मौजूद हैं। इनमें से एक व्यावसायिक जमीन की कीमत ही 4 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है। उनकी कुल अचल संपत्ति का बाजार मूल्य 13 करोड़ रुपये से अधिक है।


राजनीति में आने के बाद घटी कमाई

पवन सिंह की आय को लेकर भी दिलचस्प तथ्य सामने आए हैं। पिछले पांच वित्तीय वर्षों में उनकी आय में लगातार वृद्धि दर्ज हुई थी। 2020-21 में उनकी आय लगभग 15 लाख रुपये थी, जो बढ़ते-बढ़ते 2023-24 में 1.38 करोड़ रुपये तक पहुंच गई।


लेकिन राजनीति में सक्रिय होने और लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान लंबे समय तक चुनावी व्यस्तताओं में रहने के कारण उनकी आय में गिरावट दर्ज की गई। 2024-25 में उनकी घोषित आय घटकर करीब 94 लाख रुपये रह गई। यानी एक साल में उनकी कमाई में लगभग 44 लाख रुपये की कमी आई।


राजनीतिक गतिविधियों के चलते फिल्मों, स्टेज शो और अन्य व्यावसायिक कार्यों पर असर पड़ना इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है।


करोड़ों की गाड़ियां और बैंक बैलेंस

पवन सिंह की चल संपत्ति भी कम नहीं है। उनके पास कुल 6.44 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। इसमें नकद राशि, बैंक जमा, आभूषण और लग्जरी वाहन शामिल हैं।


उनके और उनकी प्रोडक्शन कंपनी के बैंक खातों में करीब 1.64 करोड़ रुपये जमा हैं। वहीं, उनके वाहन संग्रह में कई महंगी गाड़ियां शामिल हैं। इनमें सबसे चर्चित 2.68 करोड़ रुपये कीमत वाली टोयोटा लैंड क्रूजर है। कुल छह वाहनों की कीमत लगभग 3.83 करोड़ रुपये बताई गई है।


संपत्ति बढ़ी, लेकिन कर्ज भी है

लोकसभा चुनाव के दौरान घोषित संपत्ति की तुलना में पवन सिंह की कुल संपत्ति में करीब 2.70 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इसके साथ उन पर कर्ज का बोझ भी है। शपथ पत्र के मुताबिक दो होम लोन और दो ऑटो लोन सहित कुल 2.23 करोड़ रुपये की देनदारी दर्ज है।


कानूनी मामलों का भी जिक्र

एफिडेविट में यह भी बताया गया है कि पवन सिंह के खिलाफ कुल छह मामले लंबित हैं। इनमें चार मामले चुनाव आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े हैं, जबकि अन्य मामलों में शारीरिक शोषण और धोखाधड़ी के आरोप शामिल हैं।


राजनीति में नई पारी

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार के रूप में पहचान बनाने वाले पवन सिंह अब राजनीति में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में MLC बनने की राह पर आगे बढ़ रहे पवन सिंह के शपथ पत्र ने यह साफ कर दिया है कि मनोरंजन जगत के इस बड़े चेहरे की आर्थिक और राजनीतिक यात्रा दोनों ही तेजी से बदल रही हैं।


अब देखना दिलचस्प होगा कि भोजपुरी सिनेमा के इस चमकते सितारे की राजनीतिक पारी कितनी सफल साबित होती है।