ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

पटना में भीषण गर्मी का असर: 5वीं तक स्कूल 12:30 बजे तक ही, डीएम का आदेश लागू

पटना में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए डीएम ने 5वीं तक के स्कूलों का समय बदल दिया है। अब दोपहर 12:30 बजे के बाद कक्षाएं नहीं चलेंगी।

बिहार न्यूज
पटना डीएम का आदेश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:बिहार में बढ़ती गर्मी और हीटवेव की आशंका के बीच अब इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर भी दिखने लगा है। पटना जिले में कक्षा 5 तक के स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। इस संबंध में जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम ने सोमवार को आदेश जारी किया।


जारी निर्देश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा, प्री-प्राइमरी और आंगनबाड़ी केंद्रों की कक्षाएं अब दोपहर 12:30 बजे के बाद नहीं चलेंगी। यानी इन कक्षाओं के छात्रों की छुट्टी 12:30 बजे तक करना अनिवार्य होगा। हालांकि, इससे ऊपर की कक्षाओं के लिए फिलहाल कोई पाबंदी नहीं लगाई गई है।


यह आदेश 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोपहर के समय बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित दुष्प्रभाव को रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।


राजधानी पटना में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना जताई है। ऐसे में हीटवेव का खतरा भी बढ़ गया है। यदि स्थिति और गंभीर होती है, तो बड़ी कक्षाओं के समय में भी बदलाव किया जा सकता है या स्कूलों में छुट्टियां घोषित की जा सकती हैं।


गौरतलब है कि 6 अप्रैल से ही बिहार के सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह की पाली में किया जा रहा है, जिनकी टाइमिंग सुबह 6:30 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक है। हालांकि, कई निजी स्कूल अब तक दोपहर बाद भी कक्षाएं चला रहे थे। डीएम के नए आदेश के बाद अब सभी स्कूलों को इसका पालन करना होगा, जिससे खासकर छोटे बच्चों को राहत मिलेगी।