ब्रेकिंग
पटना के एशियन सिटी हॉस्पिटल में ITBP जवान की संदिग्ध मौत, छत से गिरने या छलांग की आशंकाहत्या या आत्महत्या? बिहार में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनीखान सर के कोचिंग सेंटर पर लगेगा ताला? फायर ऑडिट में पाई गईं भारी खामियां, अग्निशमन विभाग ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम'हम ट्रेन में वीडियो बनयबई तो कोई बोलतई रे'..चलती ट्रेन में महिला ने बनाया हैरान करने वाला VIDEORSS प्रमुख मोहन भागवत का बिहार दौरा, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत; मुंगेर में करेंगे स्वयंसेवकों का मार्गदर्शनपटना के एशियन सिटी हॉस्पिटल में ITBP जवान की संदिग्ध मौत, छत से गिरने या छलांग की आशंकाहत्या या आत्महत्या? बिहार में पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, इलाके में सनसनीखान सर के कोचिंग सेंटर पर लगेगा ताला? फायर ऑडिट में पाई गईं भारी खामियां, अग्निशमन विभाग ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम'हम ट्रेन में वीडियो बनयबई तो कोई बोलतई रे'..चलती ट्रेन में महिला ने बनाया हैरान करने वाला VIDEORSS प्रमुख मोहन भागवत का बिहार दौरा, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत; मुंगेर में करेंगे स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन

पटना के कौन से इलाके में नया टाउनशिप बनेगा...जमीन की खरीद बिक्री क्यों रोकी गई ? जानें...

Patna township plan: पटना में सैटेलाइट टाउनशिप बसाने की तैयारी तेज हो गई है. संभावित क्षेत्रों में जमीन खरीद-बिक्री पर रोक लगा दी गई है.

Patna township plan
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna township plan: सम्राट सरकार ने 11 शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप बसाने का निर्णय लिया है । इसमें राजधानी पटना भी शामिल है। हालांकि पटना के किन इलाकों में आधुनिक शहर बसाया जाएगा, इसकी घोषणा नहीं की गई है। टाउनशिप बसाने को लेकर उन क्षेत्रों में जमीन की खरीद बिक्री पर रोक लगा दी गई है । ऐसा इसलिए,क्योंकि चिन्हित इलाकों में जमीन की खरीद बिक्री में तेजी आ सकती है।


जानकारी के अनुसार, पटना के संपतचक या पुनपुन में आधुनिक शहर बसाने की योजना चल रही है। जमीन चिन्हित करने के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी कमेटी किसानों से जमीन अधिग्रहण पर बात करेगी। निजी जन भागीदारी के तहत जमीन विकसित की जाएगी। इसके बाद पूर्व के भूखंड के समानुपातिक विकसित भूखंड जमीन मालिकों को आवंटित की जाएगी। 


मास्टर प्लान के तहत पटना, सोनपुर, गया जी, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया और मुंगेर में 31 मार्च 2027 तक आधुनिक शहर बनाने का प्लान तैयार किया गया है। जबकि दूसरे फेज में मुजफ्फरपुर, छपरा, भागलपुर और सीतामढ़ी के लिए 30 जून 2027 तक मास्टर प्लान तैयार किया गया है।


11 शहरों में जो टाउनशिप के निर्माण किया जा रहे हैं, उनके नाम हैं- पटना में पाटलिपुत्र, सोनपुर में हरिहरनाथपुर, गया जी में मगध, दरभंगा में मिथिला, सहरसा में कोसी, पूर्णिया में पूर्णिया, मुंगेर में अंग, सीतामढ़ी में सीतापुरम, भागलपुर में विक्रमशिला, मुजफ्फरपुर में तिरहुत और छपरा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता