ब्रेकिंग
बाइक की चाबी को लेकर हुआ विवाद... गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई के गले पर चाकू से किया वार, इलाज के दौरान मौतबिहार के सरकारी स्कूल की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? 3 साल से सिर्फ एक कमरे में चल रही बच्चों की पढ़ाईBihar News : पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं! PM मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केसअब और करीब आई पटना मेट्रो! राजेंद्रनगर से मोइनुल हक स्टेडियम तक टनल तैयार, जानिए लेटेस्ट अपडेटBihar News : पटना में बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन! 500 अज्ञात पर FIR, 40 हिरासत में, यूट्यूबर्स भी रडार परबाइक की चाबी को लेकर हुआ विवाद... गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई के गले पर चाकू से किया वार, इलाज के दौरान मौतबिहार के सरकारी स्कूल की लापरवाही या सिस्टम की नाकामी? 3 साल से सिर्फ एक कमरे में चल रही बच्चों की पढ़ाईBihar News : पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं! PM मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केसअब और करीब आई पटना मेट्रो! राजेंद्रनगर से मोइनुल हक स्टेडियम तक टनल तैयार, जानिए लेटेस्ट अपडेटBihar News : पटना में बवाल के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन! 500 अज्ञात पर FIR, 40 हिरासत में, यूट्यूबर्स भी रडार पर

BIHAR NEWS : पटना में सियासी संग्राम! कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू समेत कई नेताओं पर FIR ! BJP ने लगाया 'साजिशन हमले' का आरोप

पटना में 22 जुलाई को हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा का आरोप लगाते हुए भाजपा ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पाटलिपुत्र थाने में FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

BIHAR NEWS : पटना में सियासी संग्राम! कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू समेत कई नेताओं पर FIR ! BJP ने लगाया 'साजिशन हमले' का आरोप
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

पटना: राजधानी पटना में 22 जुलाई को हुए राजनीतिक प्रदर्शन के बाद सियासत और गरमा गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर प्रदर्शन के दौरान जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। भाजपा पटना महानगर के जिलाध्यक्ष रूपनारायण मेहता ने पाटलिपुत्र थाना में लिखित आवेदन देकर बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू समेत कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की है।

भाजपा की ओर से दिए गए आवेदन के अनुसार, जिला प्रशासन की अनुमति के तहत 22 जुलाई को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक कुर्जी मोड़ से सदाकत आश्रम तक विरोध-प्रदर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दोपहर करीब 2 बजे भाजपा के कार्यकर्ता, विधायक और विधान पार्षद प्रदर्शन करते हुए  सदाकत आश्रम की ओर बढ़ रहे थे।

प्रदर्शन के दौरान हमले का आरोप

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि जब भाजपा का जुलूस सदाकत आश्रम के पास पहुंचा, तभी वहां पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अचानक ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। भाजपा का दावा है कि यह हमला सुनियोजित था और इसका उद्देश्य प्रदर्शनकारियों को नुकसान पहुंचाना था। भाजपा ने आरोप लगाया है कि हमले में कई कार्यकर्ता घायल हुए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। आवेदन के अनुसार घायलों का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

इन नेताओं और कार्यकर्ताओं के घायल होने का दावा

भाजपा नेता के तरफ से शिकायत में जिन लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का उल्लेख किया गया है, उनमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम मंडल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के साथ उपेंद्र कुमार सिंह और भोला कुमार शामिल हैं। भाजपा का कहना है कि सभी घायलों का चिकित्सकीय उपचार जारी है।

कई कांग्रेस नेताओं के नाम शामिल

भाजपा द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के नाम भी दर्ज किए गए हैं। शिकायत में प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष कुमार यादव, पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना, अमर आजाद, प्रेमचंद सिंह, अमर प्रकाश, नितेश सिंह, नारायण, भोला यादव, अभिषेक रंजन, साम्राज्य शेखर, शशांक शेखर समेत अन्य लोगों पर हमले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस से की कार्रवाई की मांग

भाजपा ने अपने आवेदन में पुलिस से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की जाए और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। आवेदन पर पाटलिपुत्र थाना की प्राप्ति मुहर भी लगी हुई है, जिससे स्पष्ट है कि शिकायत पुलिस को सौंप दी गई है।

पुलिस जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट

फिलहाल पुलिस की ओर से इस मामले में एफआईआर दर्ज होने या किसी आरोपी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से भी आवेदन में लगाए गए आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।पुलिस का कहना है कि आवेदन के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जाएगी। घटनास्थल के साक्ष्यों, वीडियो फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

राजनीतिक माहौल गरमाने के आसार

पटना में प्रदर्शन के दौरान हुई इस कथित हिंसा के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव और तेज होने की संभावना है। दोनों दल इस मुद्दे पर एक-दूसरे को घेरने की तैयारी में हैं। ऐसे में अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सकेगा कि घटना के लिए जिम्मेदार कौन था।