ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

युवक का शव नहीं मिलने पर पटना में बवाल, नाराज लोगों ने AIIMS गोलंबर को किया जाम

Patna News: पटना के फुलवारीशरीफ में पोखर में डूबने से युवक की मौत के बाद एम्स गोलंबर पर ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए शव की बरामदगी की मांग की गई।

Patna News
पटना में हंगामा
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना के फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र में पोखर में डूबने से युवक की मौत के बाद मंगलवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। शव की बरामदगी में देरी और प्रशासन पर लापरवाही के आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने एम्स गोलंबर जाम कर जमकर प्रदर्शन किया।


घटना भूसौला पोखर की है, जहां बिक्रम थाना क्षेत्र के मोहनचक निवासी 28 वर्षीय बिलेन्द्र मांझी की डूबने से मौत हो गई। हादसे के करीब 12 घंटे बाद भी शव बरामद नहीं होने से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित लोगों ने सुबह करीब 9 बजे एम्स गोलंबर को जाम कर दिया और सड़क पर आगजनी करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इससे पूरे इलाके में यातायात ठप हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।


जानकारी के अनुसार, बिलेन्द्र मांझी रिश्तेदारी में तिलक समारोह में शामिल होने भूसौला पोखर के पास आए थे। सोमवार रात करीब 10 बजे वह शौच के लिए बाहर निकले, तभी पैर फिसलने से वे पोखर में गिर गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और बारातियों ने काफी देर तक खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।


परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य में गंभीरता नहीं दिखाई। इसी लापरवाही के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। परिजन प्रशासन से जल्द गोताखोरों की टीम लगाकर शव बरामद करने की मांग कर रहे हैं ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता