ब्रेकिंग
पटना में 24 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या, सड़क किनारे मिला शव; पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंकाविश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला का आज भव्य आगाज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन; करोड़ों शिवभक्तों की यात्रा होगी शुरूबिहार में TRE-4 को मिली रफ्तार: शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव सरकार को भेजा, मुख्यमंत्री की मंजूरी का इंतजारबांकीपुर का चुनावी रण! आज शाम थमेगा प्रचार का शोर, आखिरी दिन तेजस्वी, BJP और पीके दिखाएंगे दमबिहार में कमजोर पड़ा मानसून, 23 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट; 31 जुलाई तक उमस और गर्मी से राहत नहींपटना में 24 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या, सड़क किनारे मिला शव; पुरानी रंजिश में मर्डर की आशंकाविश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला का आज भव्य आगाज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन; करोड़ों शिवभक्तों की यात्रा होगी शुरूबिहार में TRE-4 को मिली रफ्तार: शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की नियुक्ति का प्रस्ताव सरकार को भेजा, मुख्यमंत्री की मंजूरी का इंतजारबांकीपुर का चुनावी रण! आज शाम थमेगा प्रचार का शोर, आखिरी दिन तेजस्वी, BJP और पीके दिखाएंगे दमबिहार में कमजोर पड़ा मानसून, 23 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट; 31 जुलाई तक उमस और गर्मी से राहत नहीं

Bihar police: पटना में पुलिस पर गोलियों की बौछार! मसौढ़ी में अपराधियों ने थाना प्रभारी और दारोगा को मारी गोली

पटना के मसौढ़ी में अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। हमले में थाना प्रभारी राहुल कुमार और दारोगा संजय कुमार घायल हुए। पुलिस जांच जारी।

पटना के मसौढ़ी में अपराधियों की फायरिंग में घायल पुलिसकर्मी
पटना के मसौढ़ी में अपराधियों की फायरिंग में घायल पुलिसकर्मी
© Repoter
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar police: बिहार की राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। शुक्रवार शाम हुई इस घटना में अपराधियों की गोली से मसौढ़ी थाना प्रभारी इंचार्ज राहुल कुमार और दारोगा संजय कुमार घायल हो गए। दोनों पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में पुलिस ने बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।


मनीचक मोहल्ले में छापेमारी करने पहुंची थी पुलिस


जानकारी के अनुसार, मसौढ़ी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मनीचक मोहल्ले में कुछ अपराधी एक युवक के साथ मारपीट कर रहे हैं और उनके पास हथियार भी हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची।


बताया जा रहा है कि पुलिस टीम जैसे ही मनीचक तालाब घाट के पास पहुंची, अपराधियों ने पुलिस को देखते ही अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में मसौढ़ी थाना प्रभारी इंचार्ज राहुल कुमार के पैर में गोली लगी, जबकि दारोगा संजय कुमार के हाथ में गोली लगी।


जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी चलाई गोली

अपराधियों की फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी हुई। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।


गोली लगने से घायल थाना प्रभारी राहुल कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। वहीं दारोगा संजय कुमार का इलाज मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल में कराया जा रहा है।


इलाके की घेराबंदी, अपराधियों की तलाश तेज

पुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे इलाके की घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है। डीएसपी कन्हैया कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।


डीएसपी ने बताया कि पुलिस के दो जवान घायल हुए हैं और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।


युवक को अगवा कर मारपीट करने की सूचना पर पहुंची थी पुलिस

स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ अपराधी एक मारुति 800 कार से एक युवक को लेकर मनीचक तालाब घाट के पास पहुंचे थे। वहां उसके साथ मारपीट की जा रही थी। इसी दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को इसकी सूचना दी।


सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हमला करने वाले अपराधी कौन थे और उनका मकसद क्या था।


पुलिस पर बढ़ते हमलों से चिंता


बिहार में पुलिस टीम पर हमले की घटनाओं ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मसौढ़ी की इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।


फिलहाल पुलिस इलाके में छापेमारी कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य माध्यमों से अपराधियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।