ब्रेकिंग
विवादित बयान पर घिरे पप्पू यादव: क्यों न आपकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने की अनुसंशा की जाए? महिला आयोग ने मांगा जवाबमोतिहारी में बूढ़ी गंडक नदी में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहे 5 लोग; 2 की डूबने से मौतनीतीश कुमार ने चुना JDU विधानमंडल दल का नेता, पार्टी के पुराने साथी पर जताया विश्वासबिहार के इस जिले में 60 भू-माफिया पर शिकंजा: जमीन कब्जा करने वालों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, ED तक पहुंचेगी लिस्टभारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट: रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा हुई सख्त, 11 संदिग्धों की एंट्री के इनपुट पर बढ़ाई गई चौकसीविवादित बयान पर घिरे पप्पू यादव: क्यों न आपकी लोकसभा सदस्यता रद्द करने की अनुसंशा की जाए? महिला आयोग ने मांगा जवाबमोतिहारी में बूढ़ी गंडक नदी में बड़ा हादसा, तेज बहाव में बहे 5 लोग; 2 की डूबने से मौतनीतीश कुमार ने चुना JDU विधानमंडल दल का नेता, पार्टी के पुराने साथी पर जताया विश्वासबिहार के इस जिले में 60 भू-माफिया पर शिकंजा: जमीन कब्जा करने वालों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी, ED तक पहुंचेगी लिस्टभारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट: रक्सौल बॉर्डर पर सुरक्षा हुई सख्त, 11 संदिग्धों की एंट्री के इनपुट पर बढ़ाई गई चौकसी

भाभी के प्यार में खून-खराबा: बड़े भाई ने छोटे को उतारा मौत के घाट, दो महीने पहले देवर संग भागी थी महिला

Crime News: पटना जिले के खुशरूपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। लोदीपुर दनियालपुर गांव में प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू मारकर...

भाभी के प्यार में खून-खराबा: बड़े भाई ने छोटे को उतारा मौत के घाट, दो महीने पहले देवर संग भागी थी महिला
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: राजधानी पटना जिले के खुशरूपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रिश्तों की मर्यादा टूटने के बाद मामला खून-खराबे तक पहुंच गया। प्रेम प्रसंग के चलते बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।


घटना लोदीपुर दनियालपुर गांव की है। मृतक की पहचान 19 वर्षीय शैलेश रविदास के रूप में हुई है, जो सजिंद्र रविदास का पुत्र था। बताया जा रहा है कि शैलेश का अपनी ही भाभी के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। यही रिश्ता इस पूरे खौफनाक वारदात की जड़ बन गया।


जानकारी के मुताबिक, करीब दो महीने पहले शैलेश अपनी भाभी को लेकर घर से भाग गया था। इस घटना के बाद परिवार में पहले से ही तनाव का माहौल था। फिलहाल शैलेश दिल्ली में मजदूरी कर रहा था। गुरुवार को वह गांव में पड़ोस की एक शादी में शामिल होने के लिए लौटा था, लेकिन उसे क्या पता था कि यह उसकी जिंदगी की आखिरी रात साबित होगी।


गुरुवार देर रात बड़े भाई शत्रुध्न रविदास और शैलेश के बीच इसी बात को लेकर तीखा विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि उस वक्त बड़ा भाई नशे में था। गुस्से में बेकाबू होकर उसने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में शैलेश गंभीर रूप से घायल हो गया।


परिजन आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पीएमसीएच लेकर पहुंचे, लेकिन हालत इतनी गंभीर थी कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद आरोपी बड़ा भाई मौके से फरार हो गया।


खुशरूपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में अवैध संबंध को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच जारी है। वहीं, मृतक की भाभी से भी पूछताछ की जा रही है ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Ramakant kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें