ब्रेकिंग
Bihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीBihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारी

पटना इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के GNM छात्र-छात्राओं का सुधा डेयरी में भ्रमण, दुग्ध उत्पादन और गुणवत्ता प्रबंधन की ली जानकारी

पटना इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के जीएनएम विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने दुग्ध उत्पादन, गुणवत्ता परीक्षण, पैकेजिंग, कोल्ड चेन और खाद्य सुरक्षा की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।

बिहार न्यूज
सुधा डेयरी में शैक्षणिक भ्रमण
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: Patna Institute of Nursing and Paramedical Science के जीएनएम (GNM) विद्यार्थियों का कॉलेज की ओर से बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ (COMFED) की सुधा डेयरी में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को दुग्ध उत्पादन, गुणवत्ता परीक्षण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग, कोल्ड चेन प्रणाली तथा खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।


सुधा डेयरी के विशेषज्ञ अधिकारियों ने विद्यार्थियों को दूध के संग्रहण से लेकर उपभोक्ताओं तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद पहुँचाने की संपूर्ण प्रक्रिया का विस्तृत परिचय कराया। विद्यार्थियों ने आधुनिक मशीनों, गुणवत्ता नियंत्रण प्रयोगशाला, पैकेजिंग यूनिट तथा विभिन्न दुग्ध उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और अपने प्रश्नों के उत्तर भी प्राप्त किए।


महाविद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों के ज्ञान, व्यावहारिक कौशल एवं पेशेवर दृष्टिकोण का विकास होता है। जीएनएम विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया तथा सुधा डेयरी प्रबंधन द्वारा प्रदान की गई उपयोगी जानकारी के लिए आभार व्यक्त किया।


महाविद्यालय प्रबंधन ने भी सुधा डेयरी के अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित में ऐसे शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।पटना इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के GNM छात्र-छात्राओं का सुधा डेयरी में भ्रमण, दुग्ध उत्पादन और गुणवत्ता प्रबंधन की ली जानकारीपटना इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के GNM छात्र-छात्राओं का सुधा डेयरी में भ्रमण, दुग्ध उत्पादन और गुणवत्ता प्रबंधन की ली जानकारीपटना इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के GNM छात्र-छात्राओं का सुधा डेयरी में भ्रमण, दुग्ध उत्पादन और गुणवत्ता प्रबंधन की ली जानकारी

पटना इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के GNM छात्र-छात्राओं का सुधा डेयरी में भ्रमण, दुग्ध उत्पादन और गुणवत्ता प्रबंधन की ली जानकारी

टैग्स