ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारी

पटना जंक्शन पर कोतवाली पुलिस ने इंदौर एक्सप्रेस से शराब की खेप लेकर पहुंची BA छात्रा और उसके साथी को गिरफ्तार किया। छात्रा ने ₹2 हजार के लालच में तस्करी की बात कबूली।

बिहार न्यूज
दो हजार रुपये के लिए बनी शराब तस्कर
© AI PHOTO
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में महिला द्वारा शराब तस्करी का एक और मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने पटना जंक्शन पर इंदौर एक्सप्रेस से शराब की खेप लेकर पहुंची एक BA छात्रा और उसके साथी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, छात्रा ने पूछताछ में महज 2 हजार रुपये के लालच में बनारस से शराब की खेप पटना लाने की बात स्वीकार की है।


पुलिस में भर्ती की कर रही थी तैयारी 

गिरफ्तार युवती दानापुर की रहने वाली है। वह BA की पढ़ाई करने के साथ बिहार पुलिस में भर्ती की तैयारी भी कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पटना जंक्शन पर सिविल ड्रेस में तैनात जवानों को युवती की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगी। हालांकि, जवानों ने पीछा कर उसे एक अन्य युवक के साथ पकड़ लिया।


पर्स और बैग से बरामद हुई शराब

पुलिस ने दोनों की तलाशी ली। इस दौरान युवती के पर्स और बैग से शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। पूछताछ में युवती ने शराब तस्करी में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, युवती ने बताया कि वह बनारस से इंदौर एक्सप्रेस के जरिए शराब की खेप लेकर पटना पहुंची थी। उसे शराब पहुंचाने के बदले करीब 2 हजार रुपये देने का लालच दिया गया था।


14 हजार की शराब पहुंचाने के बदले मिलते 2 हजार

पूछताछ में युवती ने बताया कि बरामद शराब की कीमत करीब 14 हजार रुपये थी। इसे पटना पहुंचाने के बदले उसे सिर्फ 2 हजार रुपये देने का वादा किया गया था। पुलिस का कहना है कि आर्थिक लालच में युवती इस अवैध धंधे में शामिल हुई। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर बरामद शराब जब्त कर ली है। मामले की जांच जारी है।


अंतरराज्यीय शराब नेटवर्क की जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बनारस में शराब की खेप उपलब्ध कराने वाला मुख्य आरोपी कौन है और पटना में इसकी डिलीवरी किसे दी जानी थी। पुलिस संभावित अंतरराज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान कर रही है। जांच के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।