ब्रेकिंग
सारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकारसारण में बिगड़ते जा रहे बाढ़ के हालात, चार नदियां उफान पर; NH-19 पर चढ़ा पानी, गांवों में बढ़ी चिंताBihar News : बिहार में CBI जांच के नियम बदले, सरकारी सेवकों पर सीधे कार्रवाई नहीं; सम्राट सरकार ने जारी की नई अधिसूचनाBihar News : रील बनाने के लिए ट्रेन पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिले हॉटस्पॉट, 5 दिन में 134 गिरफ्तारBihar News : पटना-गया रेलखंड पर बाढ़ का खतरा! पुनपुन नदी का पानी पुल तक पहुंचा, 4 मेमू ट्रेनें रद्द; यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्टBihar News : बिहार में बाढ़ का तांडव! 28 लाख लोग प्रभावित, 200 सड़कें डूबीं; पटना से भागलपुर तक हाहाकार

पटना के 4 हॉस्पिटल और 1 होटल को किया जाएगा सील, खान ग्लोबल इंस्टिट्यूट में भी पाई गई कमियां: DIG मनोज नट

दिल्ली और मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद बिहार अग्निशमन विभाग अलर्ट मोड में है। निरीक्षण के दौरान पटना के 4 अस्पतालों और एक होटल में गंभीर खामियां मिलने पर उन्हें सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। खान ग्लोबल इंस्टीट्यूट में भी कमियां पाए जाने पर..

बिहार न्यूज
अग्नि सुरक्षा नियमों की अनदेखी पर बड़ी कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में 3 जून को एक होटल और रेस्टोरेंट में लगी भीषण अगलगी की घटना में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी, वही 26 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थे। मृतकों में 13 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। यह हादसा मालवीय नगर की एक संकरी गली में स्थित 'फ्लोरिश स्टे' (Flourish Stay B&B)नामक 5 मंजिला इमारत में हुआ था। इस घटना के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में आग लगने से अब तक 7 लोगों की मौत हो गयी है। अगलगी की इस घटना के बाद अग्निशमन विभाग बिहार में पूरी तरह से सतर्क हो गयी है।


 पटना में अग्निशमन विभाग ने दो दिनों के अंदर करीब 70 होटलों और अस्पतालों का निरीक्षण किया। जिन लोगों ने कानून का अनुपालन नहीं किया उसमें पटना में पांच प्रतिष्ठानों का नाम भी शामिल है। जिनके खिलाफ बहुत जल्द कार्रवाई की जाएगी। इन पांच प्रतिष्ठानों के सील किया जाएगा। इस बात की जानकारी डीआईजी मनोज नट ने दी। उन्होंने बताया कि पटना मे पांच प्रतिष्ठानों जिनमें 4 अस्पताल और एक होटल में काफी कमियां पायी गयी है।


 इन पांचों प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। इनमें कुणाल होटल, एडवांस पटना सेंट्रल हॉस्पिटल, आरोग्यवर्धन हॉस्पिटल, पिनेकल हॉस्पिटल श्याम ट्रस्ट रिसर्च हॉस्पिटल और अपेक्स हॉस्पिटल का नाम शामिल है। जिन्हें सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीआईजी मनोज नट ने लोगों से यह अपील की है कि वो सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करें। आम लोगों को सुरक्षित रखे। 


उन्होंने यह भी बताया कि खान ग्लोबल इंस्टिट्यूट में भी कुछ कमियां पाई गयी है। यदि समय रहते नियमों का पालन नहीं किया गया तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। आम जनों की क्षति को रोकने के लिए किसी स्तर पर चुक नहीं होने दी जाएगी। जो भी कानून का पालन नहीं करेंगे उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कई लोगों ने तो कार्रवाई की डर से व्याप्त कमियों को ठीक कराया है।   

टैग्स