ब्रेकिंग
सामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थासामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए था

Bihar News: बिहार के न्यायालयों में प्रशासनिक फेरबदल, कई जिला जज का तबादला; महानिबंधक समेत कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां

पटना हाई कोर्ट ने बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए कई जिला एवं सत्र न्यायाधीशों और रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारियों का तबादला एवं नई नियुक्तियां की हैं। शिव गोपाल मिश्रा को पश्चिम चंपारण का जिला जज, जबकि रूपेश देव को HC का नया महानिबंधक बनाया गया है।

Patna High Court
बिहार में कई जिला जज का तबादला
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पटना हाई कोर्ट ने न्यायिक प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। हाई कोर्ट ने कई जिला एवं सत्र न्यायाधीशों (डिस्ट्रिक्ट जज) के तबादले के साथ-साथ रजिस्ट्रार स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की है। इस संबंध में पटना हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार (स्थापना) की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।



इस फेरबदल में महानिबंधक (Registrar General), रजिस्ट्रार (निगरानी), रजिस्ट्रार (आईटी) और रजिस्ट्रार (नियुक्ति) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही कई जिलों के जिला एवं सत्र न्यायाधीशों का स्थानांतरण कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।



शिव गोपाल मिश्रा बने पश्चिम चंपारण के जिला जज

हाई कोर्ट की अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान महानिबंधक (Registrar General) शिव गोपाल मिश्रा को पश्चिम चंपारण का नया जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं, पटना सिविल कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश रूपेश देव को पटना हाई कोर्ट का नया महानिबंधक (Registrar General) बनाया गया है। उन्हें न्यायालय के प्रशासनिक संचालन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।



अनामिका टी. को मिली पटना सिविल कोर्ट की जिम्मेदारी

पश्चिम चंपारण की जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी. का तबादला करते हुए उन्हें पटना सिविल कोर्ट का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उधर, पटना हाई कोर्ट में रजिस्ट्रार (निगरानी) के पद पर कार्यरत डॉ. राकेश कुमार सिंह को सुपौल का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।



सुपौल, छपरा और हाजीपुर में भी बदलाव

सुपौल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह को छपरा सिविल कोर्ट का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं, हाजीपुर (वैशाली) सिविल कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश हर्षित सिंह को पटना हाई कोर्ट में रजिस्ट्रार (निगरानी) का दायित्व सौंपा गया है।



रजिस्ट्रार (आईटी) बने वैशाली के जिला जज

पटना हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार (आईटी) आनंद नंदन सिंह को वैशाली (हाजीपुर) का जिला एवं सत्र न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हाई कोर्ट के एडिटर संजय अग्रवाल को शिवहर का जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है।



रजिस्ट्रार (नियुक्ति) और रजिस्ट्रार (आईटी) के पदों पर भी नई तैनाती

शिवहर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार को पटना हाई कोर्ट में रजिस्ट्रार (नियुक्ति) की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, छपरा के जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीत कुमार गर्ग को हाई कोर्ट का नया रजिस्ट्रार (आईटी) नियुक्त किया गया है।



न्यायिक प्रशासन को मजबूत करने की कवायद

पटना हाई कोर्ट की ओर से किया गया यह प्रशासनिक फेरबदल न्यायिक व्यवस्था में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभिन्न न्यायालयों में अनुभवी अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई नियुक्तियों के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपने-अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता