ब्रेकिंग
4 बच्चों को साथ लेकर घर से लापता हुईं दो सहेलियां, पतियों ने लगाया आपस में शादी करने का आरोपBihar Crime News : जमीन के झगड़े में चली गोली, 70 साल के पिता और 25 वर्षीय बेटे को बनाया निशाना; अस्पताल रेफरघूसखोर दरोगा की खुली पोल! 15 हजार की रिश्वत लेते कैमरे में कैद, VIDEO वायरलBihar News : बख्तियारपुर का बदलेगा नाम.., HAM सुप्रीमो व सम्राट कैबिनेट के मंत्री की डिमांड- ''जननेता की जन्मभूमि को मिले उनका नाम''रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरल4 बच्चों को साथ लेकर घर से लापता हुईं दो सहेलियां, पतियों ने लगाया आपस में शादी करने का आरोपBihar Crime News : जमीन के झगड़े में चली गोली, 70 साल के पिता और 25 वर्षीय बेटे को बनाया निशाना; अस्पताल रेफरघूसखोर दरोगा की खुली पोल! 15 हजार की रिश्वत लेते कैमरे में कैद, VIDEO वायरलBihar News : बख्तियारपुर का बदलेगा नाम.., HAM सुप्रीमो व सम्राट कैबिनेट के मंत्री की डिमांड- ''जननेता की जन्मभूमि को मिले उनका नाम''रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा... फिर जो हुआ, VIDEO वायरल

पटना में फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: पति-पत्नी की मौत के बाद भारी बवाल, पुलिस टीम पर पथराव; वैन में तोड़फोड़

Bihar News: पटना के गौरिचक थाना क्षेत्र में बिहटा-सरमेरा फोरलेन पर तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर पुलिस पर पथराव किया और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना के गौरिचक थाना क्षेत्र स्थित बिहटा-सरमेरा फोरलेन पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। 



मृतकों की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के बरावां गांव निवासी 27 वर्षीय सूरज मलाकार और उनकी 25 वर्षीय पत्नी काजल कुमारी के रूप में हुई है। दोनों ससुराल से अपने घर लौट रहे थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया और मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।



इस दौरान पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि पथराव में किसी पुलिसकर्मी के घायल होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। 



इसके बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता