ब्रेकिंग
सीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश20 रुपये की थाली से 2.5 करोड़ के टर्नओवर तक, पटना की देवनी देवी की सफलता की कहानी रात में झाड़-फूंक, सुबह पुजारी की हत्या, बीमार युवक पर वारदात का आरोपपरिवहन विभाग में अराजकता ! डीटीओ के अंडर में डीटीओ...परेशान अधिकारी ने 'सचिव' को लिखा पत्र, कहा- ''गरिमा प्रभावित हो रही'' सीतामढ़ी के सरकारी स्कूल में प्रखंड प्रमुख और हेडमास्टर आपस में भिड़े, औचक निरीक्षण के दौरान जमकर हुई बहस, वीडियो वायरलपटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश20 रुपये की थाली से 2.5 करोड़ के टर्नओवर तक, पटना की देवनी देवी की सफलता की कहानी रात में झाड़-फूंक, सुबह पुजारी की हत्या, बीमार युवक पर वारदात का आरोपपरिवहन विभाग में अराजकता ! डीटीओ के अंडर में डीटीओ...परेशान अधिकारी ने 'सचिव' को लिखा पत्र, कहा- ''गरिमा प्रभावित हो रही''

पटना में अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार कर सकती है गंगा, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट; विशेष सतर्कता के निर्देश

पटना में गंगा नदी के अगले कुछ घंटों में हाईएस्ट फ्लड लेवल पार करने की संभावना है। आपदा प्रबंधन विभाग ने पटना समेत 8 जिलों में अलर्ट जारी करते हुए निचले इलाकों में विशेष सतर्कता और बाढ़ से निपटने की तैयारियां तेज करने के निर्देश दिए हैं।

Bihar Flood Alert
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Flood Alert: जल संसाधन विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ घंटों में पटना में गंगा नदी के अपने उच्चतम जलस्तर (Highest Flood Level-HFL) को पार करने की संभावना है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों को पूरी तरह अलर्ट मोड में रहने तथा संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।



दक्षिण बिहार की प्रमुख नदियों सोन, पुनपुन एवं दरधा के जलस्तर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। संभावित परिस्थितियों को देखते हुए प्रधान सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग श्री संतोष कुमार मल्ल ने पटना सहित नालन्दा, भोजपुर, वैशाली, सारण, बेगूसराय, लखीसराय एवं जहानाबाद के जिला पदाधिकारियों को आवश्यक सावधानी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।



निचले इलाकों में विशेष सतर्कता

प्रशासन द्वारा निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को संभावित जलस्तर वृद्धि के संबंध में सतर्क करने तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से भी सूचना का व्यापक प्रसार करने को कहा गया है। इसके लिए मीडिया, सोशल मीडिया एवं माइकिंग के माध्यम से आम लोगों को लगातार जागरूक किया जाएगा।



आम नागरिकों से अपील की गई है कि नदी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से जाने से बचें। विशेष रूप से नदी में स्नान करने, तैराकी करने, सेल्फी लेने अथवा नौकायन जैसी गतिविधियों से पूरी तरह परहेज करें। जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से पर्याप्त दूरी बनाए रखें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।



SOP के अनुरूप होगी कार्रवाई

संभावित स्थिति से निपटने के लिए सभी संबंधित जिलों को बाढ़ आपदा प्रबंधन की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। आवश्यकता पड़ने पर एसडीआरएफ एवं एनडीआरएफ की सहायता से प्रभावित अथवा जोखिम वाले क्षेत्रों में रह रहे लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई की जाएगी।



तटबंधों की सतत निगरानी

जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए जल संसाधन विभाग की सभी टीमों को अलर्ट मोड पर रहने तथा तटबंधों की सतत निगरानी करने का निर्देश दिया गया है। तटबंधों एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखते हुए किसी भी प्रकार की असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल वरीय अधिकारियों को देने को कहा गया है। प्रशासन द्वारा आम लोगों से अपील की गई है कि वे घबराएं नहीं, लेकिन पूरी सतर्कता बरतें तथा जलस्तर में वृद्धि अथवा बाढ़ से संबंधित किसी भी आधिकारिक सूचना एवं निर्देश का पालन करें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता