ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

पटना में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन का बुलडोजर एक्शन, गंगा किनारे बने 35 अवैध निर्माण ध्वस्त

Patna News: पटना में गंगा किनारे 35 अवैध निर्माणों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई, डीएम के निर्देश पर चल रहे अभियान में अतिक्रमण हटाकर क्षेत्र के विकास की योजना बनाई जा रही है।

Patna News
अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: पटना डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम के निर्देश पर गंगा किनारे विशेष अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के आठवें दिन रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रेट के पीछे तक गंगा किनारे बने 35 पक्के अवैध निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया।


डीएम ने कहा कि गंगा किनारे का क्षेत्र पर्यावरण और जनहित दोनों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहां कई विकास परियोजनाएं चल रही हैं, जिनमें किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि गंगा किनारे की असर्वेक्षित भूमि सरकारी संपत्ति है और इस पर किसी भी तरह का निजी दावा मान्य नहीं है।


उन्होंने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यहां अवैध रूप से पक्के निर्माण कर कब्जा कर लिया गया था, जिन्हें हटाया जा रहा है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में कोई नया अतिक्रमण न हो। इसके लिए एसडीओ और एसडीपीओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अभियान में बाधा डालने वालों पर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।


डीएम ने कहा कि यह कार्रवाई केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे गंगा तट का संरक्षण, न्यायालयीय आदेशों का पालन और शहर के समग्र विकास की योजना भी शामिल है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार फ्लड प्लेन क्षेत्र और गंगा के तटीय इलाकों में किसी भी प्रकार का निर्माण प्रतिबंधित है। इसके बावजूद लगातार अवैध निर्माण की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई आवश्यक हो गई।


अतिक्रमण हटाने के बाद इन क्षेत्रों में हरित क्षेत्र, पार्किंग व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। गंगा पथ, अशोक राजपथ और पटना साहिब जैसे क्षेत्रों में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रशासन की प्राथमिकता पटना को एक सुव्यवस्थित, सुंदर और आधुनिक शहर के रूप में विकसित करना है। वन, नगर विकास एवं आवास, पथ निर्माण सहित विभिन्न विभागों द्वारा इन क्षेत्रों में सुंदरीकरण और विकास कार्य किए जाएंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता