ब्रेकिंग
पहले दुकान में घुसे कर्मचारी, फिर बाहर फेंक दिया सारा सामान और जड़ दिया ताला! बेतिया राज पर महिला ने लगाए गंभीर आरोपमोकामा में बाढ़ का कहर: कई गांवों में घुसा पानी, लोगों से मिलने पहुंचे विधायक अनंत सिंह पटना के लोगों के लिए राहत भरी खबर, गांधी घाट पर गंगा नदी का वाटर लेवल फिलहाल स्थिरबाढ़ ने पहले ही बढ़ाई थी मुसीबत... अब जहरीले जंतुओं का कहर, 24 घंटे में बच्ची-महिला की मौत; राघोपुर में पसरा मातमपटना यूनिवर्सिटी कैंपस में जोरदार धमाका, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिसपहले दुकान में घुसे कर्मचारी, फिर बाहर फेंक दिया सारा सामान और जड़ दिया ताला! बेतिया राज पर महिला ने लगाए गंभीर आरोपमोकामा में बाढ़ का कहर: कई गांवों में घुसा पानी, लोगों से मिलने पहुंचे विधायक अनंत सिंह पटना के लोगों के लिए राहत भरी खबर, गांधी घाट पर गंगा नदी का वाटर लेवल फिलहाल स्थिरबाढ़ ने पहले ही बढ़ाई थी मुसीबत... अब जहरीले जंतुओं का कहर, 24 घंटे में बच्ची-महिला की मौत; राघोपुर में पसरा मातमपटना यूनिवर्सिटी कैंपस में जोरदार धमाका, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पटना के लोगों के लिए राहत भरी खबर, गांधी घाट पर गंगा नदी का वाटर लेवल फिलहाल स्थिर

Bihar Flood News: पटना के गांधी घाट पर गंगा नदी के जलस्तर में फिलहाल बढ़ोतरी रुक गई है और पानी का स्तर स्थिर दर्ज किया गया है। शनिवार दोपहर 2 बजे के बाद जलस्तर में कोई वृद्धि नहीं हुई, जिससे राजधानी के लोगों को थोड़ी राहत मिली है।

Bihar Flood News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Flood News: बिहार में गंगा समेत लगभग सभी नदिया उफान पर हैं। बाढ़ को लेकर तमाम जिले अलर्ट पर हैं और लगातार तटबंधों की निगरानी की जा रही है। पटना में गंगा नदी के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हुई है हालांकि इस बीच राहत भरी खबर सामने आई हैं। गांधी घाट पर गंगा नदी में पानी का वाटर लेवल फिलहाल स्थिर है। पिछले कुछ घंटे में जलस्तर में बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है।



दरअसल, शनिवार, 5 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 50.53 मीटर दर्ज किया गया था, जो वर्ष 2016 के 50.52 मीटर के HFL से एक सेंटीमीटर अधिक है। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर ने राजधानी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। 



केंद्रीय जल आयोग (CWC) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 सितंबर की सुबह 8 बजे तक गांधी घाट पर गंगा का जलस्तर 50.62 मीटर तक पहुंच सकता है। यदि यह पूर्वानुमान सही रहता है तो जलस्तर मौजूदा HFL से करीब 10 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच जाएगा। हालांकि इस बीच राहत भरी खबर आई है।



केंद्रीय जल आयोग (CWC) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार दोपहर दो बजे के बाद से गांधी घाट पर गंगा नदी में पानी का वाटर लेवल बढ़ना रूक गया है। गांधी घाट का नया रिकार्ड HFL = 50.57 दर्ज किया गया है। इससे पहले गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी लेकिन दो बजे दोपहर के बाद वाटर लेवल में बढ़ोतरी रूक गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता