ब्रेकिंग
अफसर बनकर रची लूट की साजिश, 40.50 लाख रुपये लूटकर हुए फरार; तीन गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद‘रामराज की बात करने वालों ने रामधन लूटा’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, जातीय जनगणना पर दिया जोरनहाने के दौरान तीन लड़के गड्ढे में डूबे, दो की मौत; एक की हालत गंभीरबिहार के इस जिले में बदल जाएगी 33 वार्डों की तस्वीर, 7.17 करोड़ से लगेंगी 8000 LED स्ट्रीट लाइटेंबेजुबान से रूह का रिश्ता! बकरी ‘कटोरी’ की मौत पर मालिक ने छपवाए शोक कार्ड, 1000 लोगों को कराया 13वीं का भोजअफसर बनकर रची लूट की साजिश, 40.50 लाख रुपये लूटकर हुए फरार; तीन गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद‘रामराज की बात करने वालों ने रामधन लूटा’, अखिलेश यादव का BJP पर हमला, जातीय जनगणना पर दिया जोरनहाने के दौरान तीन लड़के गड्ढे में डूबे, दो की मौत; एक की हालत गंभीरबिहार के इस जिले में बदल जाएगी 33 वार्डों की तस्वीर, 7.17 करोड़ से लगेंगी 8000 LED स्ट्रीट लाइटेंबेजुबान से रूह का रिश्ता! बकरी ‘कटोरी’ की मौत पर मालिक ने छपवाए शोक कार्ड, 1000 लोगों को कराया 13वीं का भोज

निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, पद्मश्री डॉ. आर. एन. सिंह ने किया उद्घाटन

पटना के बेऊर स्थित सेंट्रल स्कूल में भारद्वाज आयुर्वेद की ओर से निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। पद्मश्री डॉ. आर. एन. सिंह ने शिविर का उद्घाटन किया, जहां 150 से अधिक मरीजों को मुफ्त परामर्श-जांच की गई।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: सेंट्रल स्कूल, न्यू महावीर कॉलोनी, बेऊर, हसनपुर रोड, बेऊर (मधुकर नगर), पटना में भारद्वाज आयुर्वेद, मल्टी स्पेशियलिटी आयुर्वेदिक क्लिनिक के सौजन्य से एक निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया।



शिविर का विधिवत उद्घाटन पद्मश्री डॉ. आर. एन. सिंह, पटना के सुप्रसिद्ध अस्थि एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जनसामान्य तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की भारद्वाज आयुर्वेद की पहल की सराहना की तथा ऐसे जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविरों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया।



कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर भारद्वाज आयुर्वेद के निदेशक डॉ. आशुतोष भारद्वाज सहित क्लिनिक के चिकित्सकगण एवं स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। शिविर में 150 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें विभिन्न रोगों के संबंध में विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया।



शिविर में आए मरीजों के लिए निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श, रक्तचाप एवं ब्लड शुगर जाँच, आवश्यक रक्त जाँच तथा बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) टेस्ट की व्यवस्था की गई। विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को उनकी स्थिति के अनुसार उचित चिकित्सा परामर्श दिया गया। विशेष रूप से अस्थि एवं जोड़ रोग, गठिया-वात, सामान्य वात रोग, मधुमेह, रक्तचाप, श्वास संबंधी रोग, स्त्री रोग, बाल रोग, त्वचा रोग तथा अन्य सामान्य एवं दीर्घकालिक रोगों से संबंधित मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया।



शिविर में चिकित्सा सेवा प्रदान करने वाली टीम में डॉ. आशुतोष भारद्वाज, डॉ. वैष्णवी, डॉ. अनुप्रिया, डॉ. शुभलक्ष्मी, डॉ. राजीव भगत, डॉ. कृति एवं डॉ. प्रियंका की सक्रिय सहभागिता रही। क्लिनिक के अन्य कर्मचारियों में आशीष कुमार, ऋषव अग्रवाल, लीला कुमारी, अमन कुमार एवं अनुराग ने मरीजों के पंजीकरण, जाँच समन्वय एवं शिविर की अन्य व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।



मरीजों की रक्त जाँच में Lupin Diagnostics की टीम का विशेष सहयोग रहा। वहीं BMD (Bone Mineral Density) जाँच हेतु Pravek की ओर से सहयोग प्रदान किया गया। इन संस्थाओं के सहयोग से शिविर में आए मरीजों को आवश्यक जाँच सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जा सकीं।



इस अवसर पर डॉ. आशुतोष भारद्वाज ने कहा कि भारद्वाज आयुर्वेद का उद्देश्य आयुर्वेद एवं आधुनिक जाँच सुविधाओं के समन्वय से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन कर समाज के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुँचाने का प्रयास जारी रहेगा।



शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सहयोगी संस्थाओं तथा स्थानीय लोगों का सराहनीय योगदान रहा। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने शिविर में पहुँचकर निःशुल्क चिकित्सा एवं जाँच सुविधाओं का लाभ उठाया और भारद्वाज आयुर्वेद की इस जनकल्याणकारी पहल की प्रशंसा की।


निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, पद्मश्री डॉ. आर. एन. सिंह ने किया उद्घाटन


निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, पद्मश्री डॉ. आर. एन. सिंह ने किया उद्घाटन


निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, पद्मश्री डॉ. आर. एन. सिंह ने किया उद्घाटन


निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, पद्मश्री डॉ. आर. एन. सिंह ने किया उद्घाटन

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता