ब्रेकिंग
भारत-नेपाल सीमा पर बोल बम यात्रा के दौरान हिंसा, पुलिस फायरिंग में युवक की मौत; पूरे इलाके में कर्फ्यूBihar News : बिहार बंद में खौफनाक हिंसा! 15 साल के बच्चे के गले में लगी गोली, 2 BDO ICU में लड़ रहे जिंदगी की जंगबिहार में हड़कंप! सीमाई जिलों की फर्मों में मिला संदिग्ध विदेशी निवेश, आयकर विभाग का बड़ा एक्शनBankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी का मेगा रोड शो, प्रचार के आखिरी दो दिन झोंकी पूरी ताकतBihar Weather Today: बिहार में बढ़ेगी उमस, 13 जिलों में बारिश के आसार; जानिए आपके जिले का मौसम अपडेटभारत-नेपाल सीमा पर बोल बम यात्रा के दौरान हिंसा, पुलिस फायरिंग में युवक की मौत; पूरे इलाके में कर्फ्यूBihar News : बिहार बंद में खौफनाक हिंसा! 15 साल के बच्चे के गले में लगी गोली, 2 BDO ICU में लड़ रहे जिंदगी की जंगबिहार में हड़कंप! सीमाई जिलों की फर्मों में मिला संदिग्ध विदेशी निवेश, आयकर विभाग का बड़ा एक्शनBankipur By-Election: बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी का मेगा रोड शो, प्रचार के आखिरी दो दिन झोंकी पूरी ताकतBihar Weather Today: बिहार में बढ़ेगी उमस, 13 जिलों में बारिश के आसार; जानिए आपके जिले का मौसम अपडेट

फतुहा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

पटना के फतुहा में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया, एक आरोपी अब भी फरार।

बिहार न्यूज
परिजनों में मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। बारात में डीजे की धुन पर हो रही हर्ष फायरिंग एक किशोर की मौत की वजह बन गई। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की तमाम बिन्दुओं की जांच में जुटी है। 


बताया जा रहा है कि डुमरी गांव में रामबाबू की भतीजी की शादी समारोह चल रहा था। बारात में डीजे पर नाच-गाने के बीच कुछ युवक हाथ में कट्टा लेकर हवाई फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान चली गोली 15-16 वर्षीय रवि कुमार को जा लगी। गोली उसके बांए हाथ में लगी और शरीर के अंदर जा घुसी।


घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में घायल रवि को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान रवि की मौत हो गई।


मृतक के परिजनों का आरोप है कि हर्ष फायरिंग करने वाला युवक गोलू था। घटना के बाद गोलू, सोनू और न्यूटन मौके से फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोलू और न्यूटन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीसरा आरोपी सोनू अभी भी फरार बताया जा रहा है।


पुलिस की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया कट्टा और एक खोखा भी बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि हथियार को निर्माणाधीन मकान में भूसे के ढेर में छिपाया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। 


साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से खून के नमूने एकत्र किए हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। शादी की खुशियों के बीच हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

फतुहा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम फतुहा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम फतुहा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम फतुहा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम फतुहा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम फतुहा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम फतुहा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम फतुहा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम फतुहा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से किशोर की मौत, गांव में पसरा मातम

टैग्स