ब्रेकिंग
Bihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौतBihar IAS Transfer: आधा दर्जन IAS अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी जमुई में पहली बार महिला IPS अधिकारी बनीं SDPO, दीप्ति मोनाली ने संभाला कार्यभारबिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

गंगा किनारे स्थित घर से युवती का संदिग्ध हालत में शव बरामद, इलाके में सनसनी

Bihar Crime News: पटना के दीघा इलाके में एक घर से युवती का संदिग्ध शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मृतका लंबे समय से वहां मेड के रूप में काम कर रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और मौत की वजह तलाश...

गंगा किनारे स्थित घर से युवती का संदिग्ध हालत में शव बरामद, इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: पटना के दीघा थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक घर से युवती का संदिग्ध हालत में शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. घटना कुर्जी के कोठिया विजय नगर की है. मृतका की पहचान असम की रहने वाली युवती के रूप में हुई है, जो पिछले करीब चार वर्षों से इस घर में मेड का काम करती थी और वहीं रह रही थी.


जानकारी के अनुसार, सुबह घर में युवती का शव मिलने के बाद गृहस्वामी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है.


मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. टीम घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटा रही है, ताकि युवती की मौत की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके.


पुलिस फिलहाल मौत को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है. युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. पुलिस घर में मौजूद लोगों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है.