ब्रेकिंग
Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान✦Bihar News : विजय सिन्हा पर भड़के अनंत सिंह,कहा - लोग रोज - रोज अंगा काहे फाड़ता है? अपना कहानी खुद खत्म कर रहे हैं...✦Bihar News: वैशाली नाव हादसा: 13 बच्चों की मौत के बाद राघोपुर CO पर गिरी गाज, नावों की फिटनेस जांच क्यों नहीं हुई?✦Bihar News: बिहार में अक्टूबर का वेतन चाहिए तो 22 अक्टूबर तक कराएं डेटा सत्यापन, शिक्षा विभाग का निर्देश✦Bihar Pharmacist Vacancy 2026: बिहार में 1600+ पदों पर बहाली का रास्ता साफ, D.Pharma अनिवार्य; B.Pharma वालों के लिए भी खुशखबरी✦Bihar MLC Election: 7 टेबल पर होगी पटना शिक्षक सीट की गिनती, जानें बाकी 7 सीटों का पूरा प्लान

पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

पटना के बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण इलाकों में छापेमारी कर शराब से जुड़े मामलों में 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। कई अन्य लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के बाढ़ अनुमंडल में बीते रविवार 30 अगस्त को 4 युवकों की संदिग्ध मौत हुई थी। जहरीली शराब से मौत की आशंका जतायी गयी थी। कथित जहरीली शराब कांड मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है। मामले में FIR दर्ज कर पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है। पटना के ग्रामीण इलाक़ों में छापेमारी की गई और 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वही कई लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। 


हालांकि घटना के कारणों और मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हुई है। पटना पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इस बात की जानकारी दी। 


बाढ़ थाना अंतर्गत ग्राम सैदपुर टोला (बेढ़ना) में हुई घटना और पुलिस कार्रवाई के संबंध में यह बताया कि कल दिनांक 30.08.2026 को समय लगभग 01:30 बजे अपराह्न बाढ़ थाना को सूचना प्राप्त हुई कि बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सैदपुर टोला, बेढ़ना में कुछ व्यक्तियों की अचानक तबीयत खराब हो गई है। सभी प्रभावित व्यक्तियों को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहाँ उपचार के दौरान चार व्यक्तियों को चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। 


वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पटना के नेतृत्व में घटना की सूचना पर FSL टीम को घटनास्थल पर बुलाकर साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन कराया गया है। मृतकों के शवों का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया है। मृत्यु के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम एवं FSL जांच की रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात हो सकेगी। 


इस सबंध में बाढ़ थाना कांड संख्या 587/26 दर्ज कर घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। घटना के संबंध में व्यापक छापेमारी की जा रही है, तथा इस क्रम में तीन अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की गई है, एवं कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है तथा जांच के क्रम में प्राप्त तथ्यों के आधार पर अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है की इस तरह के घटना के गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में दिनांक-30.08.2026 को शराब बेचने/पिने सम्बन्धी कांड में आवश्यक छापामारी कर कुल 42 अभियुक्तों की गिरफ़्तारी की गई है।

पटना से रजनीश रमण की रिपोर्ट