ब्रेकिंग
बेगूसराय में मटन-शराब पार्टी के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, दो देसी पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाशछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गएजमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे, क्षमता से दोगुने थे सवारबिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपीलबेगूसराय में मटन-शराब पार्टी के दौरान हथियारों का प्रदर्शन, दो देसी पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल'मेरे सामने ससुर की गर्दन दबाई'... जादू-टोने के चक्कर में बेटे ने पिता का किया कत्ल, फिर गायब कर दी लाशछपरा के होटल पैशन में पुलिस की रेड, 4 युवक और 4 युवतियां पकड़े गएजमुई में बच्चों से भरी खटारा स्कूल वैन की बैटरी फटी, 6 बच्चे झुलसे, क्षमता से दोगुने थे सवारबिहार के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; घर से बाहर न निकलने की अपील

पटना के इन दो रूटों पर दो दिनों तक परिचालन रहेगा बंद, बाहर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर

Patna Traffic Update: पटना सिटी के गायघाट स्थित अशोक राजपथ पर गुरुवार और शुक्रवार को वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही बंद रहेगी। पुराने गांधी सेतु की जर्जर रेलिंग हटाने के कार्य के कारण यूटर्न मार्गों से वैकल्पिक यातायात व्यवस्था लागू की गई है।

Patna Traffic Update
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Traffic Update: पटना सिटी के गायघाट चौराहा स्थित अशोक राजपथ पर गुरुवार और शुक्रवार को पैदल यात्रियों तथा सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। पुराने महात्मा गांधी सेतु की जर्जर रेलिंग और फुटपाथ को हटाने के कार्य के कारण यह अस्थायी यातायात व्यवस्था लागू की गई है।


आलमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गायघाट चौराहा स्थित अशोक राजपथ पर बुधवार देर रात से संबंधित एजेंसी द्वारा पुराने गांधी सेतु की जर्जर रेलिंग और फुटपाथ को काटकर हटाने का काम शुरू किया जाएगा। सुरक्षा कारणों से दो दिनों तक इस मार्ग पर सीधे आवागमन पर रोक रहेगी।


गायघाट पुलिस पोस्ट प्रभारी इंद्रजीत कुमार ने बताया कि लोगों और वाहनों की आवाजाही गांधी सेतु के उत्तर और दक्षिण दिशा में बने यूटर्न मार्गों से जारी रहेगी। मलबा हटाने का काम पूरा होने तक यही वैकल्पिक व्यवस्था लागू रहेगी।


उन्होंने बताया कि आलमगंज की ओर से अशोक राजपथ होकर पटना सिटी जाने वाले वाहनों और पैदल यात्रियों को गायघाट स्थित सुधा बूथ के पीछे से बाईं ओर यूटर्न लेकर आगे बढ़ना होगा।


वहीं, पटना सिटी से आलमगंज की ओर जाने वाले लोगों और वाहनों को गायघाट टीओपी के पीछे तथा गांधी सेतु के नीचे से यूटर्न लेकर अशोक राजपथ पर निकलना होगा। जाम रोकने के लिए तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी


पुलिस प्रशासन ने बताया कि बदली हुई यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि व्यवस्था के दौरान जाम की स्थिति नहीं बनने दी जाएगी।


इसके अलावा गायघाट के समीप गांधी सेतु के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में अशोक राजपथ पर टेंपो के अवैध ठहराव के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जाएगी, ताकि यातायात बाधारहित बना रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता