ब्रेकिंग
पटना के 239 होटल और अस्पताल हो सकते हैं सील, अग्निशमन विभाग ने भेजा अंतिम नोटिस; डेडलाइन तयकिसी भी वक्त हो सकती है खान सर की गिरफ्तारी: अरेस्टिंग के लिए पुलिस की नई टीम का गठन, DIU को सौंपी गई जिम्मेवारीपटना में कोचिंग विवाद गरमाया: ज्ञान बिंदु एकेडमी के बाहर गोबर फेंकने का वीडियो वायरल, खान सर के लोगों पर शकशिक्षक है या गुंडा ? 'भीड़ पर फायर करो..जो होगा मैं समझ लूंगा', खान सर ने बॉडीगार्ड्स को गोली चलाने का दिया खुल्लमखुल्ला आदेश....मगध मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों का हंगामा, OPD सेवाएं ठप; सैकड़ों मरीज बिना इलाज लौटेपटना के 239 होटल और अस्पताल हो सकते हैं सील, अग्निशमन विभाग ने भेजा अंतिम नोटिस; डेडलाइन तयकिसी भी वक्त हो सकती है खान सर की गिरफ्तारी: अरेस्टिंग के लिए पुलिस की नई टीम का गठन, DIU को सौंपी गई जिम्मेवारीपटना में कोचिंग विवाद गरमाया: ज्ञान बिंदु एकेडमी के बाहर गोबर फेंकने का वीडियो वायरल, खान सर के लोगों पर शकशिक्षक है या गुंडा ? 'भीड़ पर फायर करो..जो होगा मैं समझ लूंगा', खान सर ने बॉडीगार्ड्स को गोली चलाने का दिया खुल्लमखुल्ला आदेश....मगध मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों का हंगामा, OPD सेवाएं ठप; सैकड़ों मरीज बिना इलाज लौटे

पटना एयरपोर्ट से जंक्शन तक ‘रिसॉर्ट जैसा’ विकास, सड़कें होंगी हरी-भरी और रोशन; सरकार का बड़ा प्लान

Patna News: पटना में एयरपोर्ट से जंक्शन तक सड़क और मीडियन का रिसॉर्ट जैसी डिजाइनिंग के साथ सौंदर्यीकरण होगा. CNC पैनल और लाइटिंग से शहर दिन में हराभरा और रात में जगमग दिखेगा.

Patna News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: पटना में शहरी सौंदर्यीकरण को लेकर बड़ा कदम उठाया जा रहा है। पटना नगर निगम ने पटना एयरपोर्ट से लेकर पटना जंक्शन तक के इलाके को रिसॉर्ट जैसी डिजाइनिंग के साथ विकसित करने की योजना बनाई है। इसके तहत हरियाली बढ़ाने और शहर को आकर्षक बनाने के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया गया है।


इस योजना के तहत पटना जंक्शन के सामने न्यू मार्केट और पटना एयरपोर्ट से शेखपुरा मोड़ तक जाने वाली सड़क को नया रूप दिया जाएगा। सड़क के बीच बने मीडियन पर लगे पौधों की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के लिए CNC पैनल लगाए जाएंगे, जिन्हें आकर्षक लाइटिंग से सजाया जाएगा।


फिलहाल यह माइल्ड स्टील CNC पैनल एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चिड़ियाघर से राजवंशी नगर स्थित पंचरूपी महावीर मंदिर तक करीब 700 फीट क्षेत्र में लगाए गए हैं। यहां दो तरह की लाइटें—एक अंदर की ओर और दूसरी मीडियन पर—लगाई गई हैं, जो शाम होते ही क्षेत्र को खूबसूरत रोशनी से भर देती हैं। इन पैनलों को कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल (CNC) कटिंग तकनीक से तैयार किया गया है। इस परियोजना में आर्ट कॉलेज के छात्रों को भी शामिल किया गया है, जो इन पैनलों को रंगों और डिजाइनों से सजा रहे हैं।


नगर निगम के अनुसार, इस तरह के CNC पैनल आमतौर पर गार्डन, होटल, रिसॉर्ट और बालकनी में उपयोग किए जाते हैं। लेकिन सड़क के मीडियन पर पौधों की सुरक्षा और सौंदर्यीकरण के लिए इस स्तर पर इनका इस्तेमाल देश में पहली बार पटना में किया जा रहा है। महंगे होने के बावजूद इनका उपयोग शहर को नया और आकर्षक रूप देने के लिए किया जा रहा है।


इसके अलावा, पटना जंक्शन के गोलंबर के पास एक त्रिकोणीय पार्क का निर्माण भी किया जा रहा है। एयरपोर्ट से शेखपुरा मोड़ तक सड़क पर लैंडस्कैपिंग की जाएगी और नेहरू पथ की ओर जाने वाले मार्ग पर दृश्यता सुधारने के लिए विशेष योजना लागू होगी। इस पहल के बाद पटना दिन में हरियाली से भरपूर और रात में जगमगाता नजर आएगा। आने वाले समय में रेलवे, नगर निगम और मेट्रो की ओर से इस क्षेत्र में और भी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता