ब्रेकिंग
बिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'बिहार पुलिस सेवा के 3 अधिकारियों का तबादला, कुंदन कुमार बने पटना के SP प्रशासन; देखें पूरी लिस्टBihar Ips Transfer: सम्राट सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों का किया ट्रांसफऱ, दो अफसर बने SP तो 8 को SDPO के पद पर मिली पोस्टिंग, लिस्ट देखें...जन्माष्टमी पर कृष्ण बना मासूम… खेल-खेल में निगल गया मोती, सांस की नली में फंसा; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान'NRI नेता' वाले बयान को लेकर संजय झा पर तेजस्वी ने किया पलटवार, कहा..'बीजेपी ने JDU को खत्म करने के लिए भेजा था, नीतीश जी को ही बर्बाद कर दिए'

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में गिरी छत की टाइल्स: बाल बाल बचे पूर्व मंत्री के बेटे, तेजस्वी यादव ने कहा-लूट का सबूत

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में छत की टाइल्स गिरने से बड़ा हादसा टल गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे बाल-बाल बचे, जबकि तेजस्वी यादव ने वीडियो शेयर कर इसे भ्रष्टाचार का सबूत बताया...

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में गिरी छत की टाइल्स: बाल बाल बचे पूर्व मंत्री के बेटे,  तेजस्वी यादव ने कहा-लूट का सबूत
Ramakant kumar
4 मिनट

PATNA: करीब एक साल पहले बने पटना एयरपोर्ट के अराइवल में छत पर लगी टाइल्स गिर गईं। इस घटना में एक पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे बाल-बाल बचे। वे अपने पिता को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे। वहीं, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने इसका वीडियो शेयर करते हुए लिखा है—यह है लूट का सबूत।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ये टाइल्स पिलर नंबर पाँच के पास गिरीं। टाइल्स जमीन पर गिरने से पहले सुरक्षा के लिए लगाए गए स्टील रॉड से टकराईं, जिससे तेज आवाज हुई और आसपास मौजूद यात्री और एयरपोर्ट कर्मी सहम गए। इससे सेफ्टी स्टील रॉड को नुकसान पहुंचा है।


इस घटना के समय अराइवल क्षेत्र में यात्रियों की आवाजाही जारी थी, लेकिन संयोग से टाइल्स सीधे किसी व्यक्ति पर नहीं गिरीं। घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन द्वारा उस एरिया को घेर दिया गया।


मेंटेनेंस के दौरान हुआ हादसा

पटना एयरपोर्ट के निदेशक सी.पी. द्विवेदी ने मीडिया को बताया कि एयरपोर्ट पर मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इसी दौरान पिलर पर लगी एक टाइल गिरी। इस घटना के बाद मेंटेनेंस करने वाली एजेंसी को पूरे परिसर की एक-एक फ्लोर और वॉल टाइल्स की जांच कर बदलने का निर्देश दिया गया है।


उधर, यात्री इससे काफी नाराज दिखे। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है। यात्रियों ने नए टर्मिनल की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाल ही में बने ढांचे में इस तरह की घटना चिंता का विषय है।


बाल-बाल बचे अश्विनी चौबे के पुत्र

एयरपोर्ट पर हुए इस हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे बाल-बाल बचे। वे दिल्ली से आ रहे अपने पिता को रिसीव करने एयरपोर्ट गए थे। अर्जित ने बताया कि वे पास में ही खड़े थे। संयोगवश टाइल्स गिरने के समय वे वहां से कुछ दूरी पर चले गए थे। उन्होंने एयरपोर्ट प्रशासन से इस घटना और पूरे टर्मिनल की व्यापक जांच कराने की मांग की है।


पिछले साल हुआ था उद्घाटन

बता दें कि पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन पिछले साल 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यह 1200 करोड़ की लागत से बना है। एक साल में ही टाइल्स का गिरना निर्माण की गुणवत्ता पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। किस तरह की टाइल्स लगाई गईं, जो गिर गईं? क्या एयरपोर्ट टर्मिनल के निर्माण में गुणवत्ता से समझौता किया गया? क्या इस मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी?


तेजस्वी ने कहा—लूट का सबूत

नए टर्मिनल में लगी टाइल्स के अचानक गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। इस वीडियो को बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर शेयर किया और सरकार पर निशाना साधा है।


तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि यह घटना सरकारी निर्माण कार्यों में गड़बड़ी और लापरवाही को दर्शाती है। उन्होंने इसे “भ्रष्टाचार का सबूत” बताते हुए एनडीए सरकार पर सवाल खड़े किए।