ब्रेकिंग
मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'

निशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्ति

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने निशांत कुमार मिश्रा को बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। चिराग पासवान के निर्देश पर पार्टी ने नियुक्ति पत्र जारी किया।

बिहार न्यूज
पटना के पटेल नगर के रहने वाले हैं निशांत मिश्रा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:निशांत मिश्रा को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का मीडिया प्रभारी बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी। निशांत मिश्रा पटना के पटेल नगर के रहने वाले हैं। 


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी धीरेंद्र कुमार मुन्ना ने पत्र जारी कर बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के निर्देशानुसार निशांत कुमार मिश्रा को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी के लिए आपको हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं।


पार्टी नेताओं का कहना है कि नई जिम्मेदारी के साथ निशांत मिश्रा संगठन की मीडिया गतिविधियों को और प्रभावी बनाने में भूमिका निभाएंगे।


बता दें कि इससे एक दिन पहले पार्टी ने सांसद अरुण भारती को पंजाब विधानसभा चुनाव का प्रभारी मनोनीत किया था। पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने 05 सितंबर को पत्र जारी कर बताया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर अरुण भारती को पंजाब प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया। 


उन्होंने कहा कि पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभवी नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता एवं समर्पित प्रयासों से पंजाब में पार्टी संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अद्भुत सफलता हासिल करेगी। 

निशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्तिनिशांत मिश्रा बने LJP रामविलास के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी, चिराग पासवान के निर्देश पर नियुक्ति