PATNA: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और जेडीयू नेता निशांत कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। निशांत बहुत जल्द बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं। इससे पहले उन्हें जेड कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया करायी गयी है। जबकि बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा में कटौती की गयी है।
सुरक्षा बढ़ाए जाने पर निशांत कुमार ने कहा कि हा सब ठीक है। निशांत से जब बिहार यात्रा के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी मैं बताऊंगा पार्टी के लोगों से बात हो रही है जब होगा डेट बताऊंगा। मीडिया ने पूछा की आज आपकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गयी है। इस पर निशांत ने कहा कि हा सब ठीक है।
फिर महिला आरक्षण पर कहा कि हम तो महिला आरक्षण के समर्थन में थे ही। हमारी पार्टी जेडीयू भी महिला आरक्षण के समर्थन में रही है। उन्होंने आगे कहा कि बस अपनी पार्टी जेडीयू को मजबूत करने की कोशिश कर रहा हूं। पार्टी के लोगों से बातचीत हो रही है। बहुत जल्द अपनी यात्रा का डेट सबको बताऊंगा।
वही बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की सुरक्षा में बदलाव किया गया है। अब उनकी सुरक्षा “Z+” श्रेणी से घटाकर “Z” श्रेणी कर दी गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि सरकार अपनी आवश्यकता और नियमों के अनुसार निर्णय लेती है।
मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “सरकार अपने हिसाब से और अपनी जरूरत के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था तय करती है।” इसी आदेश के तहत जेडीयू नेता निशांत कुमार को “Z” श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है, जबकि पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को “Y+” श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है।
दरअसल, बिहार गृह विभाग (विशेष शाखा) की ओर से राज्य के विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक प्रशासनिक आदेश जारी किया गया है। इसी के तहत कई नेताओं की सुरक्षा श्रेणी में बदलाव किया गया है। पूर्व सीएम के बेटे और जेडीयू नेता निशांत कुमार जल्द ही बिहार की यात्रा पर निकलने वाले हैं। इससे पहले उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। Z सुरक्षा मिलने के बाद निशांत की सुरक्षा में 4 से 5 NSG कमांडो सहित कुल 22 सुरक्षागार्ड तैनात होंगे। इसमें दिल्ली पुलिस, ITBP या CRPF के कमांडो और स्थानीय पुलिस कर्मी भी शामिल रहेंगे।
निशांत कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि आज जद (यू) प्रदेश कार्यालय में मैंने पार्टी नेताओं एवं संगठन की रीढ़ हमारे जमीनी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा पार्टी को और सशक्त बनाने को लेकर सबसे संवाद किया। पूरे प्रदेश से आए कार्यकर्ताओं ने पिताजी द्वारा बिहार के विकास के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों की भावुक स्वर में चर्चा की। हम सभी लोग पिताजी के किए कार्यों को प्रदेश के हर घर तक पहुंचाएंगे।
इस अवसर पर विधान परिषद में पार्टी के मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधायक श्री चेतन आनंद, श्री मांजरिक मृणाल, श्री ऋतुराज कुमार, श्री रुहेल रंजन, पूर्व राज्य सभा सांसद श्री अनिल हेगड़े,मुख्यालय प्रभारी श्री अनिल कुमार, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी (आईटी) श्री मनीष कुमार, श्री अमरदीप कुमार सहित पार्टी के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






