ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

MLC बनते ही एक्शन मोड में निशांत कुमार: भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, सिविल सर्जन को दिया 2 हफ्ते का अल्टीमेटम

बिहार विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी सिविल सर्जनों को दो सप्ताह के भीतर व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया..

बिहार न्यूज
अस्पतालों का करेंगे औचक निरीक्षण
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार विधान परिषद चुनाव और उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिये गये हैं। बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार सहित सभी 10 कैंडिडेट निर्विरोध चुनाव जीत गए हैं। एनडीए के 9 और आरजेडी के 1 कैंडिडेट ने निर्विरोध चुनाव में जीत दर्ज की। MLC बनते ही निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गये हैं। उन्होंने सभी सिविल सर्जन को अस्पताल की व्यवस्था को सुधारने और व्याप्त अनियमितताओं को दूर करने का निर्देश दिया। कहा कि किसी भी सूरत में करप्शन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि दो हफ्ते में स्थिति नहीं सुधरी तो हम खुद औचक निरीक्षण करेंगे। 


नाम वापसी की अवधि समाप्त होने के बाद सभी MLC उम्मीदवारों को विजयी घोषित कर दिया गया। एमएलसी बनने के बाद जनता दल यूनाइटेड के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पहुंचे निशांत कुमार का स्वागत किया गया। उन्हें जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एमएलसी बनने की बधाई और शुभकामनाएं दी। एमएलसी बनने पर निशांत कुमार काफी खुश नजर आए। 


विधान पार्षद बनने पर जेडीयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट की। इस दौरान निशांत ने मीडिया से बातचीत भी की। निशांत कुमार ने कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुझ पर विश्वास जताया है। उनकी उम्मीदों पर मैं खड़ा उतरूंगा। जिसे इमानदारी से निभाने का काम करूंगा। मेरे पिता जी भी अक्सर यह कहा करते थे कि वो क्राइम, करप्शन और कम्युनिज्म से समझौता नहीं करेंगे। मैं स्वास्थ्य विभाग में किसी भी तरह का करप्शन बर्दाश्त नहीं कर सकता। कोई भी अनियमितता और भ्रष्टाचार है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।


निशांत ने आगे कहा कि सारे सिविल सर्जन को दो हफ्ते का समय दिया है कि आपके यहां यदि कोई अनियमितता है तो उसे ठीक कर लें, नहीं तो हम टीम बनाएंगे और खुद निरीक्षण करेंगे। उसके बाद यदि कही भी अनियमितता रही तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे। हम खुद अस्पतालों का औचक निरीक्षण करेंगे।


निशांत ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने सबने जो मुझपर जो मुझपर विश्वास किया है कि इसके लिए उनको धन्यवाद देता हूं। हमने सिविल सर्जन और स्वास्थ्य पदाधिकारियों से कहा है कि सब कुछ इमानदारी से होगा। किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जो भ्रष्ट्र अधिकारी और पदाधिकारी होंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वही पीएमसीएच में मरीज के परिजनों की पिटाई मामले पर कहा कि सुपरिटेंडट को कहा है कि इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए। दो हफ्ते का टाइम दिया है, कहा है कि दो हफ्ते में ठीक कीजिए यदि वो इस तरह की घटनाओं को नहीं रोक पाएंगे तो हम उस पर कार्रवाई करेंगे।