ब्रेकिंग
बिहार में जेडीयू का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह के बाद बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज की छुट्टी✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा✦बिहार में जेडीयू का बड़ा एक्शन, अनंत सिंह के बाद बाढ़ जिलाध्यक्ष मयंक राज की छुट्टी✦स्कूल निर्माण में लापरवाही पर शिक्षा विभाग और BSEIDC सख्त, कई संवेदक डिबार; 73 लाख से अधिक का जुर्माना✦सिवान के हसनपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री पर छापा, लाखों का माल जब्त, ब्लास्ट में 5 लोगों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई ✦बिहार में सूखा नशा पर बड़ा प्रहार, स्कॉर्पियो से चार करोड़ की स्मैक जब्त; दो स्मगलर अरेस्ट✦अनंत सिंह को JDU ने निकाला, विधायकी रद्द करने की अनुशंसा

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में पौधारोपण, कृष्ण मुरारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में प्रबंध निदेशक कृष्ण मुरारी ने पौधारोपण किया। लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने और संरक्षण की अपील की।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कॉलेज के प्रबंध निदेशक श्री कृष्ण मुरारी ने परिसर में पौधे लगाए और लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। इस अवसर पर महावीरा ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन भी मौजूद रहे।


पौधारोपण पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने के साथ-साथ प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने से आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण तैयार किया जा सकता है।


इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री कृष्ण मुरारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल के लिए भी आगे आने की अपील की।


उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए छोटे-छोटे प्रयास भी भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। पौधारोपण के साथ-साथ पेड़ों की देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।

नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में पौधारोपण, कृष्ण मुरारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशनेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में पौधारोपण, कृष्ण मुरारी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

टैग्स