ब्रेकिंग
Bihar Railway News: त्योहार पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सीवान में भी ठहराव✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में चलेगा तबादला एक्सप्रेस! बिहार के इन कर्मियों पर सरकार की नजर, 30 दिन में बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का आज आखिरी दिन, NDA की प्रतिष्ठा दांव पर; नीरज से लेकर नवल तक किसकी होगी जीत?✦बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए मिलेंगे चार मौके✦Bihar News : 24 लाख से ज्यादा सालाना पैकेज, कानून बनाने का हक; बिहार में MLC को मिलती हैं ये सुविधाएं✦Bihar Railway News: त्योहार पर घर लौटने वालों को बड़ी राहत, चंडीगढ़-बरौनी स्पेशल ट्रेन का ऐलान, सीवान में भी ठहराव✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में चलेगा तबादला एक्सप्रेस! बिहार के इन कर्मियों पर सरकार की नजर, 30 दिन में बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election : बिहार MLC चुनाव का आज आखिरी दिन, NDA की प्रतिष्ठा दांव पर; नीरज से लेकर नवल तक किसकी होगी जीत?✦बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार के लिए मिलेंगे चार मौके✦Bihar News : 24 लाख से ज्यादा सालाना पैकेज, कानून बनाने का हक; बिहार में MLC को मिलती हैं ये सुविधाएं

मुंगेर में एक के बाद एक 2 सड़क हादसे, 2 की मौत; शव की निगरानी कर रही महिला सिपाही भी आई चपेट में

मुंगेर के बरियारपुर फोरलेन पर मंगलवार शाम एक के बाद एक दो सड़क हादसों से हड़कंप मच गया। पहले हादसे में दो लोगों की मौत हुई। शव की निगरानी कर रही पुलिस टीम को दूसरे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें महिला सिपाही समेत दो घायल हो गए।

मुंगेर में एक के बाद एक 2 सड़क हादसे, 2 की मौत; शव की निगरानी कर रही महिला सिपाही भी आई चपेट में
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

मुंगेर: जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम बरियारपुर फोरलेन पर लगातार हुए दो सड़क हादसों ने इलाके में सनसनी फैला दी। रतनपुर के समीप किचनिया पीपर के पास हुए इन हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला सिपाही समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घटनाओं में शामिल वाहन चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस अब अज्ञात वाहनों की पहचान और मृतकों की शिनाख्त में जुटी है।


जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब सात बजे किचनिया पीपर के पास फोरलेन पर पहला हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क से गुजर रहे दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर स्थिति को संभालते हुए शवों की निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान घटनास्थल पर दूसरा हादसा हो गया। एक अन्य तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को ही टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला सिपाही चंचला कुमारी और चौकीदार चरित्र पासवान घायल हो गए।


दूसरे हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। महिला सिपाही चंचला कुमारी को गंभीर चोटें आने के कारण बेहतर इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घायल चौकीदार चरित्र पासवान का भी इलाज कराया जा रहा है।


ट्रैफिक डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि पहली घटना के बाद डायल-112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। इसी दौरान एक अन्य सड़क हादसे में युवक की मौत की सूचना मिली, जिसके बाद थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मी वहां गए थे। इस बीच पहले हादसे वाले स्थान पर शव की निगरानी कर रहे पुलिसकर्मियों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।


एक ही जगह पर थोड़े अंतराल में हुए दो सड़क हादसों ने बरियारपुर फोरलेन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन पर वाहनों की रफ्तार काफी तेज रहती है। ऐसे में सड़क किनारे किसी हादसे के बाद पुलिस या अन्य लोगों के मौजूद रहने पर दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है।


पुलिस फिलहाल दोनों हादसों में शामिल वाहनों की तलाश कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से वाहनों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों की पहचान भी कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी।


लगातार हुए इन हादसों के बाद एक बार फिर फोरलेन पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को लेकर चिंता बढ़ गई है। खासकर हादसे के बाद घटनास्थल पर राहत और जांच में जुटे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस फरार वाहन चालकों तक कब पहुंच पाती है और सड़क पर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।