ब्रेकिंग
बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरीबाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे मोदी सरकार, तेजस्वी ने की मांग, कहा..बिहार को दे विशेष पैकेज मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अगस्त माह में 1886 आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब और हथियार बरामदसहरसा में 8 साल की बच्ची के साथ गंदा काम, नाबालिग लड़के पर आरोपBihar News : सरकारी विभागों की अब खैर नहीं! बिहार में बकाया रॉयल्टी वसूलने निकलेगा खान विभाग, भेजे जाएंगे नोटिसBihar News : नई गाड़ी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! बिहार में रजिस्ट्रेशन का नियम बदला, अब नहीं लेनी होगी ये मंजूरी

RJD को बड़ा झटका: मृत्युंजय तिवारी थामेंगे BJP का दामन

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के पूर्व वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी जल्द बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। आरजेडी से इस्तीफा देने के बाद उनके इस फैसले से बिहार की राजनीति में नई हलचल तेज हो गई है।

बिहार न्यूज
16 जुलाई को RJD से दिया था इस्तीफा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जो बिहार की राजनीतिक गलियारों से जुड़ी हुई है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को बड़ा झटका लगा है। आरजेडी से इस्तीफा देने वाले मृत्युंजय तिवारी अब बीजेपी का दामन थामेंगे। उन्होंने 16 जुलाई को आरजेडी से इस्तीफा देते हुए मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के नेताओं पर अपमानित करने का आरोप लगाया था। 


राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वरिष्ठ प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के 16 जुलाई को आरजेडी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे की घोषणा करते हुए उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए थे। कहा था कि समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं का अब पार्टी में सम्मान नहीं रह गया है।


मृत्युंजय तिवारी ने यह भी कहा था कि उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में अपनी बात रखी थी, लेकिन उनकी शिकायतों पर किसी ने गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी उनकी बातों का संज्ञान नहीं लिया।


इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा था कि "अपमानित होकर कोई भी व्यक्ति राजनीति नहीं कर सकता। हमने पार्टी के कठिन दौर में भी आरजेडी का साथ दिया। लालू प्रसाद यादव ने मुझ पर भरोसा जताते हुए प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। मैंने पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया और पार्टी की नीतियों को मजबूती से जनता के बीच रखा।"


मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाया था कि पार्टी के भीतर कुछ ऐसे लोग सक्रिय हैं, जिन्होंने संगठन को अंदर से कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा, "कुछ लोगों ने दीमक की तरह पार्टी को खोखला कर दिया है और आज तेजस्वी यादव उन्हीं लोगों से घिरे हुए हैं। ऐसे माहौल में हमारे जैसे समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए पार्टी में बने रहना उचित नहीं है।" इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए हमने राष्ट्रीय जनता दल के सभी पदों से अपना इस्तीफा दे दिया। 16 जुलाई को उनसे पत्रकारों ने पूछा था कि आप बीजेपी में जा रहे हैं। तब उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार किया था। लेकिन अब उनके बीजेपी में जाने की बात सामने आ रही है। कुछ दिनों में अब वो बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।