ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

मोकामा सिक्स लेन सेतु पर भीषण हादसा, जुगाड़ गाड़ी और एंबुलेंस की टक्कर के बाद लगी आग

मोकामा के न्यू सिक्स लेन सेतु पर जुगाड़ गाड़ी और एंबुलेंस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद एंबुलेंस में आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

बिहार न्यूज
सीसीटीवी फुटेज आया सामने
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MOKAMA:मोकामा स्थित न्यू सिक्स लेन सेतु के पिलर नंबर-6 के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, जुगाड़ गाड़ी और एंबुलेंस, दोनों बेगूसराय से पटना की ओर जा रहे थे, तभी अचानक दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई।


टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस में तुरंत आग लग गई। एंबुलेंस चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं, जुगाड़ गाड़ी के नीचे दबे चालक को भी बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, तब तक एंबुलेंस पूरी तरह आग की चपेट में आ चुकी थी।


घटना की जानकारी सेतु की निगरानी कर रही निर्माण कंपनी Welspun के कर्मियों को सीसीटीवी के जरिए मिली। इसके बाद उन्होंने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन हाथीदह थाना क्षेत्र में दमकल की व्यवस्था नहीं होने के कारण आसपास के जिलों से फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। 


इस कारण आग बुझाने में देरी हुई और एंबुलेंस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मोकामा से कुंदन किशोर की रिपोर्ट

टैग्स