ब्रेकिंग
Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Chhath Special Train: छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों में 30 नवंबर तक सीटें खाली, देखिए पूरी लिस्ट✦Bihar News: बिहार में घर बनवाने जा रहे हैं तो जान लें नए नियम, कमरे से किचन और टॉयलेट तक का साइज तय; नक्शे में लाल रंग दिखा तो समझें ये बड़ी बात!✦Bihar News : छठ महापर्व 2026: आज शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत, शाम 4:54 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती, जानें कल सुबह का समय✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम

खेलने के दौरान 4 साल के बच्चे को सांप ने काटा, मोकामा से बाढ़ रेफर

पटना के मोकामा स्थित गुरुदेव टोला में खेलने के दौरान 4 वर्षीय शिवांश को रसल वाइपर ने काट लिया। मोकामा से रेफर किए जाने के बाद बच्चे को बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में एंटी-वेनम दिया गया। वन विभाग ने सांप को पकड़ लिया।

बिहार न्यूज
इलाके में डर का माहौल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत मोकामा के वार्ड नंबर-2 स्थित गुरुदेव टोला में सर्पदंश का मामला सामने आया है। यहां खेलने के दौरान 4 वर्षीय शिवांश को सांप ने काट लिया। घटना के बाद बच्चे ने परिजनों को इसकी जानकारी दी।


परिजनों ने जब आसपास देखा तो घर के एक कोने में सांप छिपा हुआ मिला। इसके बाद बच्चे को इलाज के लिए मोकामा ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने की बात कहकर उसे अनुमंडल अस्पताल बाढ़ रेफर कर दिया गया।


बाढ़ अनुमंडल अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने बच्चे का इलाज शुरू किया और उसे एंटी-वेनम दिया गया। फिलहाल बच्चे की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है।


इधर, घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सांप की तलाश शुरू की। टीम ने सांप को पकड़ लिया, जिसकी पहचान रसल वाइपर के रूप में की गई है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, मोकामा इलाके में रसल वाइपर के सर्पदंश के पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में सांप को लेकर डर का माहौल बना हुआ है।

टैग्स