ब्रेकिंग
Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...✦Bihar Amrit Bharat Express: दिवाली पर बिहार को बड़ा तोहफा! बरौनी से गुजरात के भुज तक चलेगी नई ट्रेन, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज✦Nalanda News: पहले कहा- हॉस्टल से भाग गया, फिर बताया नदी में डूबा; 15 साल के छात्र की मौत पर बवाल, टीचर पर आरोप✦Bihar News : पटना के बाद पूरे बिहार में होगा डॉ. हेडगेवार के जीवन पर महानाट्य, सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान✦दीपवाली और छठ पूजा के बीच पटना से हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, अब रोज चलेंगी 40 जोड़ी फ्लाइट; देखें किस शहर के लिए कितनी उड़ान✦Anant Singh News : JDU में अनंत सिंह के दिन पूरे? ललन सिंह को ‘नहीं पहचानने’ के बाद अब क्या होगा; 27 अक्टूबर के बाद होगा बड़ा फैसला...

बिहार में ममता हुई शर्मसार: मां ने 5 महीने की बेटी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सास पर लगाया झूठा आरोप

Bihar News: मोकामा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक मासूम की मौत के पीछे की सच्चाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामला जितना...

बिहार में ममता हुई शर्मसार: मां ने 5 महीने की बेटी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, सास पर लगाया झूठा आरोप
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: बिहार के मोकामा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। मामूली पारिवारिक विवाद में एक मां ने अपनी ही पांच महीने की मासूम बेटी की जान ले ली। इतना ही नहीं, वारदात के बाद उसने अपनी सास को फंसाने की साजिश भी रच डाली। घटना मोकामा थाना क्षेत्र के मेकरा पंचायत वार्ड-6 की बताई जा रही है।


मृत बच्ची की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है, जिसकी उम्र महज पांच महीने थी। वहीं इस घटना में महिला का ढाई साल का बेटा अंकित कुमार भी घायल हो गया है। इस खौफनाक वारदात ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।


जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला चांदनी देवी के पति गांधीनगर में मजदूरी करते हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी बहन की शादी के लिए अपनी मां के खाते में 20 हजार रुपये भेजे थे। इसी बात को लेकर चांदनी देवी नाराज हो गई और पति से विवाद शुरू कर दिया। मामूली बात पर शुरू हुआ झगड़ा इतना बढ़ गया कि उसने अपना आपा खो दिया।


बताया जाता है कि गुस्से में आकर चांदनी देवी ने अपनी पांच महीने की बेटी को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। मासूम बच्ची इस हिंसा को सहन नहीं कर पाई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान बीच-बचाव करने आए ढाई साल के बेटे अंकित को भी चोटें आईं।


घटना के बाद आरोपी महिला ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर एक नई कहानी गढ़नी शुरू कर दी। उसने अपनी सास निशा देवी पर बच्ची की हत्या का आरोप लगाना शुरू कर दिया। लेकिन गांव के लोगों ने उसकी इस बात पर भरोसा नहीं किया, क्योंकि कई लोगों ने खुद उसे बच्ची की पिटाई करते हुए देखा था।


इसी बीच पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जब पुलिस ने मासूम अंकित से पूछताछ की, तो उसने मासूमियत में पूरी सच्चाई बता दी। बच्चे ने साफ कहा कि उसकी मां ने ही उसकी बहन को पीटा था। यह बयान इस पूरे मामले का अहम मोड़ साबित हुआ।


मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि आरोपी चांदनी देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


इस घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश और हैरानी का माहौल है। लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि एक मां, जिसे अपने बच्चे के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है, वही इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है।


इधर, पटना सिटी इलाके से भी एक अलग हत्या का मामला सामने आया है। यहां नालंदा के बिहारशरीफ निवासी 33 वर्षीय शंकर प्रसाद का शव बहादुरपुर की जय महावीर कॉलोनी के पास एक मैदान में मिला। उसके शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे साफ है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है।


डीएसपी राजकिशोर सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक को एक युवक अपने साथ लॉज में लेकर आया था, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस को शक है कि उसी ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश की। एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की गहन जांच जारी है।