ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दारोगा की बाइक में मारी टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल में मौतBengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबीBIHAR NEWS : दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने दारोगा की बाइक में मारी टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल में मौतBengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबी

मिड डे मील में छिपकली की पूंछ मिलने का मामला: शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिए जांच के आदेश, MDM निदेशक से भी मांगा जवाब

Bihar News: मधेपुरा के गम्हरिया स्थित विद्यालय में मिड डे मील में छिपकली की पूंछ मिलने के मामले को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गंभीरता से लिया है। डीएम को जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Bihar News
शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मधेपुरा जिले के गम्हरिया स्थित एक विद्यालय में मध्याह्न भोजन में छिपकली की पूंछ मिलने और कुछ बच्चों के बीमार होने की घटना को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने गंभीरता से लिया है। रविवार को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने मधेपुरा डीएम से बात कर पूरे मामले की तत्काल जांच करा कर विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।



शिक्षा मंत्री ने कहा कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने  डीईओ, मिड डे मील के डीपीओ, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, रसोइया, साधनसेवी सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश जिलाधिकारी मधेपुरा को दिया है।



मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक से भी इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।



शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी विद्यालय में इस प्रकार की घटना दोबारा सामने आती है, तो दोषी व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता