ब्रेकिंग
‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦बिहार में अब नहीं होगी बालू की किल्लत: 6 जिलों के नए घाटों से खनन की तैयारी, जल्द होगी 452 घाटों की नीलामी✦पटना स्नातक क्षेत्र से JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की तबीयत बिगड़ी, हार्ट की परेशानी के बाद मेदांता अस्पताल में भर्ती

दशहरा मेला देखने जा रहे युवकों की बाइकों में आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, छह घायल

Bihar Road Accident: बिहार के मनेर में दशहरा मेला देखने जा रहे युवकों की दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बिहटा के मनीष कुमार की मौत हो गई, जबकि कई अन्य युवक घायल हो गए। गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया...

दशहरा मेला देखने जा रहे युवकों की बाइकों में आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, छह घायल
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Road Accident: पटना के मनेर में दशहरा मेला और भूतिया पंडाल देखने जा रहे सात युवकों की दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए मनेर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवकों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.


मृतक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के चौड़ा गोपालपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की जा रही है. हादसे में मनीष की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.


दोनों बाइकों पर सवार थे सात युवक

जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकों पर कुल सात युवक सवार थे. एक बाइक पर चार और दूसरी बाइक पर तीन युवक सवार थे. सभी युवक सराय और बिहटा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सभी दशहरा मेला देखने और भूतिया पंडाल घूमने के लिए मनेर की ओर जा रहे थे.


इसी दौरान टाटा कॉलोनी गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बाइकों पर सवार अन्य युवक घायल हो गए.


हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला. इसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए मनेर अस्पताल ले जाया गया. हादसे की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए.


मनेर अस्पताल में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. गंभीर रूप से घायल युवकों की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया.


घटना की जानकारी मिलने के बाद मनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है. दोनों बाइकों पर सवार युवकों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है.


मनीष की मौत की खबर से चौड़ा गोपालपुर गांव में भी शोक का माहौल है. दशहरा मेला देखने निकले युवकों के साथ हुए इस हादसे के बाद परिवार और गांव के लोगों में मातम पसरा हुआ है.