ब्रेकिंग
मरीन ड्राइव पर रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने की मांग, CM सम्राट चौधरी से मिले अरुण भारतीप्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?मरीन ड्राइव पर रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने की मांग, CM सम्राट चौधरी से मिले अरुण भारतीप्रेमी की पत्नी को गुमराह करने के लिए प्रेमिका बनी ‘कामवाली’, रूम में रखे लेडीज पर्स ने खोल दी पोललालू-तेजस्वी-राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा झटका11 महीने बाद फिर उठे विशाल-यश की मौत पर सवाल, IG से दोबारा जांच की मांगAnant Singh : अनंत सिंह के बागी तेवर पर संजय झा ने काटी कन्नी! बोले- ‘प्रदेश अध्यक्ष देख रहे हैं मामला’, JDU में सब ठीक है?

सरकारी स्कूल में सिगरेट-पिस्टल लेकर आर्केस्ट्रा गर्ल के ठुमके, हेडमास्टर पर गिरी गाज; शिक्षा विभाग ने दिए FIR के आदेश

Bihar News: मधुबनी के सरकारी स्कूल में बिना अनुमति आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है और दोषियों के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

Bihar News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले के कलुआही प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय हरिपुर गौड़ीदास टोल परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान नर्तकी द्वारा हाथ में पिस्तौल लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था। इस मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ा एक्शन ले लिया है।



जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मधुबनी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक भूषण कुमार सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र (BRC), फुलपरास निर्धारित किया गया है।



अधिकारियों द्वारा जांच में पाया गया कि बिना किसी प्रशासनिक अनुमति के स्कूल परिसर में मेले और नृत्य कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा था। जिसके लिए प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण भी मांगा गया था, लेकिन उनका जवाब असंतोषजनक रहा। 



मामले में प्रधानाध्यापक पर अपने कामों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और बिहार सरकारी सेवक आचार नियम का उल्लंघन करने के तहत यह सख्त कार्रवाई की गयी है। वहीं प्रधानाध्यापक के निलंबन के साथ-साथ शिक्षा विभाग ने कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 



जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कलुआही प्रखंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर कहा है कि बिना अनुमति मेला व नृत्य कार्यक्रम आयोजित करने वाली संबंधित समिति और दोषियों के विरुद्ध स्थानीय थाने में 3 दिनों के भीतर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी   दर्ज कराया जाय।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता