ब्रेकिंग
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम✦किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी... बिहार में 86 तरह के कृषि यंत्रों पर मिल रही 80% तक सब्सिडी, फटाफट ऐसे करें आवेदन✦दाढ़ी बनवाने को लेकर छिड़ा खूनी विवाद: देखते ही देखते चलने लगी गोलियां, बुजुर्ग समेत दो की हालत नाजुक✦कछुआ नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत, चार लोगों की हालत गंभीर✦पुलिस बैरक में कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौत के बाद थाना परिसर में मचा हड़कंप✦नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक हादसा, सड़क दुर्घटना में दो जिगरी दोस्तों की मौत से परिवारों में पसरा मातम

'सम्राट चौधरी को हटाकर CM बनेंगे चिराग पासवान!' LJP (रामविलास) की बैठक में बड़ा ऐलान

LJP (रामविलास) की बैठक में राष्ट्रीय महासचिव राजू तिवारी ने चिराग पासवान की मौजूदगी में उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया। पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी सरकार बनाने की बात कही।

बिहार न्यूज
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की पटना में हुई बैठक में पार्टी ने अपने नेता चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजू तिवारी और प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने चिराग पासवान की मौजूदगी में खुले मंच से यह ऐलान किया।


बैठक को संबोधित करते हुए राजू तिवारी ने कहा कि पार्टी को पूरा विश्वास है कि चिराग पासवान के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी के नेता यह संकल्प लेते हैं कि अपनी सरकार बनाएंगे और चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प को पूरा करेंगे।


राजू तिवारी ने कहा, "हमको पूरा विश्वास है कि हम अपने नेता चिराग पासवान के नेतृत्व में दिन पर दिन आगे आएंगे और आने वाले विधानसभा में हम सब नेता यह संकल्प लेते हैं कि हम अपनी पार्टी की सरकार बनाएंगे और चिराग पासवान जी को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प को पूरा करेंगे।"


बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक समेत कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान चिराग पासवान भी बैठक में मौजूद थे। राजू तिवारी के इस ऐलान को बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण बयान के तौर पर देखा जा रहा है। खास तौर पर मुख्यमंत्री पद को लेकर यह बयान एनडीए के भीतर भविष्य की राजनीतिक दिशा को लेकर चर्चा बढ़ा सकता है।


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने खुले मंच से यह ऐलान किया है कि चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाएंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक और राष्ट्रीय महासचिव राजू तिवारी ने चिराग पासवान के सामने इस बात का ऐलान कर दिया।  


राजू तिवारी ने कहा कि हमको पूरा विश्वास है कि हम अपने नेता चिराग पासवान के नेतृत्व में दिन पर दिन आगे आएंगे और आने वाले विधानसभा में हम सब नेता यह संकल्प लेते हैं कि हम अपनी पार्टी की सरकार बनाएंगे और चिराग पासवान जी को मुख्यमंत्री बनाने के संकल्प को पूरा करेंगे।