ब्रेकिंग
Bengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबीBihar weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; जानें आज का हालBengaluru में बजेगा बिहार का डंका! CM सम्राट आज करेंगे Bihar Mahotsav 2026 का उद्घाटन, 4 दिन दिखेगी मिट्टी की खुशबूBihar News : 'मेरे फोन से नहीं छोड़ा ...', विधायक के फोन से नहीं छूटा युवक, 2.10 लाख रुपये देने के बाद रिहाई का दावा; सहरसा पुलिस पर आईपी गुप्ता के गंभीर आरोपBihar News: बिहार में सफर पर लगेगा नया टैक्स! 47 पुलों और 55 स्टेट हाईवे पर टोल की तैयारी, पहले होगा ये खास सर्वेपटना में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंगा-पुनपुन लाल निशान के पार, सड़क बही और सैकड़ों एकड़ फसल डूबीBihar weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; जानें आज का हाल

Khan Sir Coaching : खान सर Vs ज्ञान बिंदू विवाद में बड़ा खुलासा? फायरिंग का वीडियो सामने आते ही पुलिस ने खान सर के दो सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लिया; समझिए पूरा मामला

पटना में खान सर कोचिंग विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने खान ग्लोबल स्टडीज के दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में लिया है। आखिर फायरिंग किसने की? जांच में रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं।

Khan Sir Coaching : खान सर Vs ज्ञान बिंदू विवाद में बड़ा खुलासा? फायरिंग का  वीडियो सामने आते ही पुलिस ने खान सर के दो सुरक्षा गार्ड को हिरासत में लिया; समझिए पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Khan Sir Coaching : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज और ज्ञान बिंदू कोचिंग संस्थान के बीच विवाद का मामला अब और उलझता नजर आ रहा है। हालिया घटनाक्रम में सामने आए एक फायरिंग के  वीडियो ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने खान सर के कोचिंग सेंटर के दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, 2 जून की रात खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर के बाहर जमकर हंगामा, पथराव और तोड़फोड़ हुई थी। उस समय फायरिंग की भी चर्चा हुई थी, जिसे लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए गए थे। अब ज्ञान बिंदू कोचिंग की ओर से जारी किए गए एक कथित वीडियो में दावा किया जा रहा है कि गोली चलाने वाले लोग खान सर के कोचिंग सेंटर से जुड़े सुरक्षा कर्मी थे।


करीब 38 सेकेंड के इस कथित वीडियो में कोचिंग परिसर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल दिखाई देता है। वीडियो में एक व्यक्ति हथियार लोड करता हुआ नजर आता है और फिर फायरिंग जैसी घटना होती दिखाई देती है। हालांकि वीडियो में दिखाई देने वाला व्यक्ति कौन है और उसका संबंध किस संस्थान से है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वीडियो में खान सर का फटा हुआ पोस्टर, क्षतिग्रस्त गेट और बिहार पुलिस सम्मान समारोह से जुड़ा बैनर भी नजर आ रहा है। इसी वजह से वीडियो को लेकर सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।


घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस टीम खान ग्लोबल स्टडीज पहुंची और वहां से दो सुरक्षा गार्डों को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों से पूछताछ के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकेगी।


इस विवाद की शुरुआत उस समय हुई थी जब खान सर ने घटना के तुरंत बाद मीडिया से बातचीत में दावा किया था कि उन्होंने करीब 10 राउंड फायरिंग होते हुए देखी है। साथ ही उन्होंने पास स्थित ज्ञान बिंदू जीएस अकादमी के लोगों पर तोड़फोड़ और उपद्रव का आरोप लगाया था। खान सर का कहना था कि कम फीस में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के कारण कुछ प्रतिस्पर्धी संस्थान उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।


हालांकि अगले ही दिन खान सर अपने पहले बयान से पीछे हटते नजर आए। उन्होंने कहा कि घटना के समय माहौल बेहद तनावपूर्ण था और उन्हें जो जानकारी सुरक्षा गार्डों से मिली थी, उसी के आधार पर उन्होंने फायरिंग की बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और उन्हें जांच प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है।


दूसरी ओर, पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदू कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में अभिषेक और गौरव भी शामिल हैं। वहीं एक अन्य नामजद आरोपी की तलाश जारी है। इसके अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।


रौशन आनंद ने गिरफ्तारी से पहले मीडिया से बातचीत में अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया था। उन्होंने दावा किया कि उनके संस्थान और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए सुनियोजित साजिश रची जा रही है। उन्होंने सीधे तौर पर खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में दोनों कोचिंग संस्थानों के बीच लंबे समय से चल रही प्रतिस्पर्धा विवाद की प्रमुख वजह बनकर सामने आई है। दोनों संस्थान सरकारी नौकरियों में चयनित छात्रों की संख्या को लेकर लगातार दावे करते रहे हैं। इसी प्रतिस्पर्धा के चलते दोनों पक्षों के कर्मचारियों और समर्थकों के बीच तनाव बढ़ता गया, जो आखिरकार हिंसक झड़प और पथराव तक पहुंच गया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की सत्यता की भी पड़ताल की जा रही है।