ब्रेकिंग
दवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदातबिहार में खुलेगा NSD का नया कैंपस, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी; युवा कलाकारों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंगKYP सेंटर बंद करने के फैसले पर पटना में बवाल: JDU दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, भाजपा के मंत्री के खिलाफ और नीतीश के समर्थन में लगे नारे टपकती छत... जमीन पर बैठकर पढ़ते बच्चे, न बेंच-डेस्क न शौचालय; झोपड़ी में चल रहा सरकारी स्कूलफ्लड फाइटिंग के काम के दौरान गंगा में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 11 लोग थे सवारदवा दुकान का शटर तोड़ लाखों की चोरी, नकदी और दवाएं ले उड़े चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदातबिहार में खुलेगा NSD का नया कैंपस, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी; युवा कलाकारों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंगKYP सेंटर बंद करने के फैसले पर पटना में बवाल: JDU दफ्तर के बाहर प्रदर्शन, भाजपा के मंत्री के खिलाफ और नीतीश के समर्थन में लगे नारे टपकती छत... जमीन पर बैठकर पढ़ते बच्चे, न बेंच-डेस्क न शौचालय; झोपड़ी में चल रहा सरकारी स्कूलफ्लड फाइटिंग के काम के दौरान गंगा में पलटी मजदूरों से भरी नाव, 11 लोग थे सवार

खान सर बोले: बगल के कोचिंग वाले ने इतना गोली चलवाया कि पूरा इलाका दहल गया

पटना के मुसल्लहपुर हाट में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद खान सर ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बगल के कोचिंग संचालक ने वर्चस्व की लड़ाई और कम फीस में पढ़ाने की वजह से यह हमला करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी

Khan sir
Khan sir
© Repoter
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

PATNA: बिहार में कोचिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं के सबसे बड़े सेंटर मुसल्लहपुर हाट इलाके में मंगलवार की रात खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर ताबतोड फायरिंग से पूरे पटना में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में ही ये पता चला कि दो कोचिंग संचालकों के बीच बर्चस्व  की लड़ाई को लेकर ये गोलीबारी हुई। घटना के बाद अपने कोचिंग सेंटर पंहुचे खान सर ने बताया कि कैसे ये घटना हुई.


क्या बोले खान सर

घटनास्थल पर पहुंचे खान सर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस फायरिंग का मकसद सिर्फ यही है कि मैं जो काफी कम पैसे में स्टूडेंट्स को पढ़ा रहा हूं, उसे रोका जाए. इतनी बड़ी संख्या में मेरे कोचिंग से रिजल्ट आ रहा है कि मेरे प्रतिद्वंदी बेचैन हो गए हैं. 


ताबड़तोड़ फायरिंग हुई

खान सर ने कहा कि इतना ताबड़तोड़ फायरिंग हुआ कि चारों ओर अफरातफरी मच गई. 8-10 राउंड फायरिंग तो मेरे सामने हुई. मेरे गार्ड को बुरी तरीके से पीटा गया. उसका सिर फोड़ दिया गया और वह PMCH में भर्ती है.


बगल वाले ने कराई फायरिंग

खान सर ने मीडिया से कहा कि बगल के कोचिंग वाले ने ये सब किया है. उसे बेचैनी है कि मैं इतने कम पैसे में क्यों पढ़ा रहा हूं और मेरे कोचिंग का रिजल्ट इतना अच्छा कैसे आ रहा है.


फिलहाल FIR नहीं

खान सर के आरोपों को लेकर फर्स्ट बिहार की टीम ने पटना पुलिस के अधिकारियों से संपर्क किया. कोई कैमरे के सामने बोलने को तैयार नहीं थे. हालांकि पुलिस सूत्रों ने बताया कि खान सर ने देर रात तक कोई FIR यानि प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है.


बता दें कि पटना  के व्यस्त मुसल्लहपुर हाट क्षेत्र में स्थित खान सर के कोचिंग (खान ग्लोबल स्टडीज) के  बाहर मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की। 


जानकार बता रहे हैं कि यह घटना खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग सेंटर के संचालक के बीच लंबे समय से चले आ रहे बर्चस्व और प्रतिद्वंद्विता से जुड़ी है। दोनों संस्थान प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, BPSC आदि) की तैयारी कराने वाले प्रमुख कोचिंग सेंटर हैं और मुसल्लहपुर हाट इलाका छात्रों की भारी भीड़ वाला केंद्र है।


सूत्रों के अनुसार, इस पुराने विवाद के चलते ही फायरिंग की घटना हुई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।पुलिस की कार्रवाईघटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. स्थानीय थाना पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान भी शुरू कर दिया है।


खान सर के कोचिंग सेंटर पर पहले भी कुछ घटनाएं हुई हैं, जैसे 2019 में बमबारी की सूचना, लेकिन हालिया फायरिंग छात्रों और स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता पैदा कर रही है।


छात्रों पर हो रहा असर

मुसल्लहपुर हाट पटना का कोचिंग हब माना जाता है, जहां हजारों छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसी घटनाएं न केवल छात्रों की सुरक्षा को खतरे में डालती हैं बल्कि पढ़ाई के माहौल को भी प्रभावित करती हैं।