ब्रेकिंग
स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेशFirst Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसदनवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोपस्वस्थ नागरिक ही समृद्ध राज्य की सबसे बड़ी पूंजी, First Bihar कॉन्क्लेव में बोले विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार, डॉक्टरों को मानवता का सच्चा कर्मयोगी बतायाबिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, तीन दर्जन से अधिक DSP का तबादला, पूरी लिस्ट देखिए..‘डॉक्टर धरती के भगवान, व्यवहार बदलें तो आधी बीमारी बिना दवा ठीक’, First Bihar के कॉन्क्लेव में मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा संदेशFirst Bihar Arogya Excellence Award 2.0: फर्स्ट बिहार के कॉन्क्लेव में बोले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, कहा..स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ को ठीक करना हमारा मकसदनवजात की मौत के बाद सदर अस्पताल में हंगामा! परिजनों ने लगाया बच्चा बदलने का आरोप

Khan Sir : गिरफ्तारी से बचने की तैयारी! फायरिंग केस में खान सर के वकील ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका, इस दिन हो सकती है सुनवाई

पटना फायरिंग मामले में खान सर ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर दी है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, जबकि कोर्ट में जल्द सुनवाई होने की संभावना है। आखिर क्या मिलेगा खान सर को राहत?

Khan Sir : गिरफ्तारी से बचने की तैयारी! फायरिंग केस में खान सर के वकील ने दायर की अग्रिम जमानत याचिका, इस दिन हो सकती है सुनवाई
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Khan Sir : चर्चित शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर से जुड़े फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है। गिरफ्तारी की आशंका के बीच खान सर के वकील ने पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर दी है। बताया जा रहा है कि याचिका पर सुनवाई की तारीख तय करने को लेकर सोमवार दोपहर 12:30 बजे अदालत में प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जबकि मामले की सुनवाई मंगलवार को हो सकती है।


इधर, पटना पुलिस पिछले तीन दिनों से लगातार खान सर की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस ने उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। जांच एजेंसियों का आरोप है कि घटना के दौरान खान सर ने अपने सुरक्षा गार्ड को फायरिंग करने का निर्देश दिया था। इसी आरोप के आधार पर पुलिस कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ा रही है।


पूरा मामला 2 जून की रात का बताया जा रहा है। घटना पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में हुई थी। संस्थान की ओर से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि कुछ लोग जबरन कैंपस में घुस आए थे। आरोप है कि उपद्रवियों ने परिसर में तोड़फोड़ की, संस्थान के होर्डिंग और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया तथा सुरक्षा कर्मियों के साथ मारपीट भी की।


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए।खान ग्लोबल स्टडीज प्रबंधन का दावा है कि यह कोई सामान्य विवाद नहीं था, बल्कि संस्थान को निशाना बनाकर किया गया एक सुनियोजित हमला था। संस्थान की ओर से कहा गया कि बड़ी संख्या में लोग परिसर में पहुंचे और जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। प्रबंधन का यह भी आरोप है कि घटना के दौरान कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों के साथ बदसलूकी की गई।


वहीं दूसरी ओर, मामले में नाम सामने आने वाले रौशन आनंद ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्हें झूठा फंसाया जा रहा है और घटना से उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने खुद को पूरी तरह बेगुनाह बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।


पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच कई पहलुओं पर की जा रही है। घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। जांच टीम यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना के दौरान वास्तव में क्या हुआ और फायरिंग किन परिस्थितियों में हुई।


इस बीच, खान सर की अग्रिम जमानत याचिका दाखिल होने के बाद इस मामले पर सबकी नजरें अदालत की सुनवाई पर टिक गई हैं। यदि अदालत से उन्हें राहत मिलती है तो गिरफ्तारी पर रोक लग सकती है, जबकि याचिका खारिज होने की स्थिति में पुलिस की कार्रवाई और तेज हो सकती है।


फिलहाल पुलिस जांच जारी है और मामले से जुड़े सभी पक्षों से पूछताछ की जा रही है। अदालत के आगामी फैसले और पुलिस जांच रिपोर्ट के बाद ही इस पूरे विवाद की तस्वीर और अधिक स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, शिक्षा जगत और खान सर के लाखों छात्रों के बीच भी इस मामले को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है।