ब्रेकिंग
अचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदान

खान सर के कोचिंग सेंटर पर लगेगा ताला? फायर ऑडिट में पाई गईं भारी खामियां, अग्निशमन विभाग ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Khan Sir Coaching: पटना में खान ग्लोबल स्टडीज के फायर ऑडिट में गंभीर खामियां सामने आई हैं। अग्निशमन विभाग ने 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए सुधार नहीं होने पर कोचिंग सेंटर को सील करने की चेतावनी दी है।

Khan Sir Coaching
खान सर पर शिकंजा!
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Khan Sir Coaching: दिल्ली और बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए अग्निकांड के बाद बिहार में अग्निशमन विभाग सख्त हो गया है। बिहार में अग्निशमन विभाग ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है और तमाम बड़े संस्थानों की फायर ऑडिट शुरू की गई है। इसी कड़ी में अग्निशमन विभाग की टीम ने आज पटना में खान ग्लोबल स्टडीज में फायर ऑडिट की है। फायर ऑडिट के दौरान कई खामियां पाई गई हैं।


असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर अजय कुमार शर्मा ने बताया कि बिहार अग्निशमन विभाग की तरफ से आज खान ग्लोबल स्टडीज का फायर ऑडिट किया गया। फायर ऑडिट के क्रम में जो जो कमियां पाई गई उसके लिए नोटिस जारी किया जाएगा। एक सप्ताह के भीतर उन्हें सभ खामियों को दूर करना होगा। अगर एक सप्ताह के भीतर ऐसा नहीं किया जाता है तो आगे की जो भी कार्रवाई होगी की जाएगी।


उन्होंने बताया कि कोचिंग सेंटर में फायर अलार्म सिस्टम नहीं है, फायर पंप नहीं लगा हुआ है, ओवर हेड टैंक है उसकी क्षमता कम है। दिल्ली में जो अग्निकांड हुआ है और मुजफ्फरपुर में जो घटना घटी है उसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है। जितने भी होटल और हॉस्पिटल है, उनका बड़े लेबल पर ऑडिट किया जा रहा है।


डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर ने कहा कि जिन्होंने फायर डिपार्टमेंट से सर्टिफिकेट नहीं लिया है, उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें नोटिस भी जारी किया जा रहा है। खान ग्लोबल स्टडीज के द्वारा नए बिल्डिंग के लिए फायर डिपार्टमेंट से सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई किया गया है। उसकी जांच के लिए हमलोग आए थे और जांच में बहुत सारी खामियां पाई गई हैं, जिसको लेकर नोटिस जारी किया गया है।


बताया जा रहा है कि खान ग्लोबल स्टडीज को एक हफ्ते का समय दिया गया है। एक हफ्ते में मानकों को पूरा नहीं किया जाता है, तो आगे की कार्रवाई होगी। आज दूसरी बार ऑडिट किया गया है लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक प्रगति नहीं दिखी है। जो सुझाव दिए गए थे, उस पर अमल नहीं किया गया है।


बता दें कि राजधानी पटना में कोचिंग सेंटर में हुई फायरिंग की घटना के बाद खान सर की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अग्निशमन विभाग ने खान सर के खान ग्लोबल स्टडीज का फायर ऑडिट किया है और सात दिनों का अल्टीमेटम दे दिया है। इसके साथ ही उनके अस्पताल 'खान हेल्थ केयर' को भी अग्निशमन विभाग ने नोटिस जारी किया है। निर्धारित अवधि में सुधार नहीं होने पर खान सर के कोचिंग और अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता