ब्रेकिंग
बिहार में टावर पर चढ़ने का ट्रेंड जारी, इस बार सारण में बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ी महिला, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाBihar News: बिहार की तस्वीर बदलकर दिखाएंगे CM सम्राट...उद्योग क्रांति की तैयारी, मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए 10 बड़े टास्क Bihar Education : 10 दिन में खुलेगी मदरसों की हकीकत! बिहार सरकार ने दिए जांच के आदेशपत्नी और ससुरालवालों से नाराज होकर 55 फीट ऊंचे टंकी पर चढ़ गया दामाद, मधुमक्खियों के हमले के बाद लगाने लगा मदद की गुहार सूरत में बड़ा हादसा: सरकारी बस की टक्कर में 5 की दर्दनाक मौत, 10 से अधिक लोग घायलबिहार में टावर पर चढ़ने का ट्रेंड जारी, इस बार सारण में बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ी महिला, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाBihar News: बिहार की तस्वीर बदलकर दिखाएंगे CM सम्राट...उद्योग क्रांति की तैयारी, मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए 10 बड़े टास्क Bihar Education : 10 दिन में खुलेगी मदरसों की हकीकत! बिहार सरकार ने दिए जांच के आदेशपत्नी और ससुरालवालों से नाराज होकर 55 फीट ऊंचे टंकी पर चढ़ गया दामाद, मधुमक्खियों के हमले के बाद लगाने लगा मदद की गुहार सूरत में बड़ा हादसा: सरकारी बस की टक्कर में 5 की दर्दनाक मौत, 10 से अधिक लोग घायल

Bihar News : खान कोचिंग हमला केस में पुलिस ने रौशन आनंद समेत तीन को किया अरेस्ट; जानिए FIR में किन-किन धाराओं का है जिक्र

पटना में खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर हुए पथराव और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। सीसीटीवी फुटेज में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई।

Bihar News : खान कोचिंग हमला केस में पुलिस ने रौशन आनंद समेत तीन को किया अरेस्ट; जानिए FIR में किन-किन धाराओं का है जिक्र
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar News : राजधानी पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रारंभिक जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। वहीं फायरिंग की चर्चा के बीच पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अब तक उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई है।


इस मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के मैनेजर कन्हैया कुमार सिंह द्वारा कदमकुआं थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर कदमकुआं थाना कांड संख्या 410/26 दिनांक 2 जून 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद, प्रिंस, अभिषेक, गौरव तथा 15 से 20 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान के मैनेजर कन्हैया कुमार सिंह के लिखित के आवेदन के आधार पर कदमकुओं थाना कांड सं0-410/26, दिनांक-02.06.26, धारा (191(2) / 190) / 126 (2), 115(2) / 109) / 125 (ए), 125 (बी), 324(4),352, 351(3) 61 (2) बी०एन० एस० के अंतर्गत ज्ञान बिन्दु के निदेशक एवं प्रिंस, अभिषेक, गौरव एवं अन्य 15-20 लोगो के विरूद्ध दर्ज किया गया। दिये गये आवेदन में फायरिंग के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गयी है।


पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 की रात करीब 10:10 बजे सूचना मिली कि कदमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर कुछ लोगों द्वारा ईंट-पत्थर चलाए गए हैं, तोड़फोड़ की गई है और फायरिंग की भी बात सामने आ रही है। सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया।


जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। फुटेज के अवलोकन और प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े लगभग 15 से 20 लोगों ने कथित रूप से खान ग्लोबल स्टडीज पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि उपलब्ध वीडियो फुटेज में फायरिंग का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिला है।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत पत्र में फायरिंग का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। इसी वजह से फिलहाल जांच का मुख्य आधार तोड़फोड़, पथराव और उपद्रव की घटना है। यदि आगे की जांच में कोई नया तथ्य सामने आता है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो।


पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद, अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों से पूछताछ की जा रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपितों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


इस घटना ने राजधानी पटना में कोचिंग संस्थानों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा और तनाव को लेकर नई बहस छेड़ दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल कर रही है।