ब्रेकिंग
जेल जाने का अजीबोगरीब शौक! बीवी पर तमंचा तानकर खुद पहुंच गया थाने, पुलिस कर्मियों से बोला..साहब मुझे सेंट्रल जेल भेज दो, देखिये वायरल वीडियो राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल के निशाने पर विजय सिन्हा ? कहा- ''बोखार एके बार में उतार दीजिएगा तो रोगिये मर जाएगा...जैसे पहले हुआ'', मैं हूं करप्शन रोकने वाला डॉक्टर खान और रौशन विवाद मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर का आया बड़ा बयान, कहा..हमें फंसाने की रची गई साजिश... बिहार में टावर पर चढ़ने का ट्रेंड जारी, इस बार सारण में बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ी महिला, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाBihar News: बिहार की तस्वीर बदलकर दिखाएंगे CM सम्राट...उद्योग क्रांति की तैयारी, मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए 10 बड़े टास्कजेल जाने का अजीबोगरीब शौक! बीवी पर तमंचा तानकर खुद पहुंच गया थाने, पुलिस कर्मियों से बोला..साहब मुझे सेंट्रल जेल भेज दो, देखिये वायरल वीडियो राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल के निशाने पर विजय सिन्हा ? कहा- ''बोखार एके बार में उतार दीजिएगा तो रोगिये मर जाएगा...जैसे पहले हुआ'', मैं हूं करप्शन रोकने वाला डॉक्टर खान और रौशन विवाद मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर का आया बड़ा बयान, कहा..हमें फंसाने की रची गई साजिश... बिहार में टावर पर चढ़ने का ट्रेंड जारी, इस बार सारण में बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ी महिला, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामाBihar News: बिहार की तस्वीर बदलकर दिखाएंगे CM सम्राट...उद्योग क्रांति की तैयारी, मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए 10 बड़े टास्क

खान और रौशन विवाद मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर का आया बड़ा बयान, कहा..हमें फंसाने की रची गई साजिश...

पटना के कदमकुआं स्थित खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी से पहले रौशन आनंद ने खुद को निर्दोष बताते हुए साजिश का आरोप लगाया।

बिहार न्यूज
खान सर पर साजिश करने का लगाया आरोप
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA:पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर मंगलवार की देर शाम हुए हमले के मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। सीसीटीवी फुटेज और प्रारंभिक जांच के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। अब तक उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई है। गिरफ्तारी के बाद रौशन आनंद की प्रतिक्रियाएं इस मामले में सामने आई है।


कोर्ट में पेशी से पहले ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद ने कहा कि हमारे और ज्ञान बिंदु के खिलाफ यह बड़ी साजिश रची गयी है। रिजल्ट को लेकर ज्ञान बिंदु को बर्बाद करने की साजिश खान ने रची है। उन्होंने कहा कि कोई भी गोली नहीं चली है लेकिन फिर भी कहा जा रहा है कि गोली चली है। रौशन आनंद ने कहा कि बिहार पुलिस रिजल्ट को लेकर खान साजिश कर रहा है।


फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना की तमाम बिन्दुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रारंभिक जांच के आधार पर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज में गोलीबारी की पुष्टि नहीं हो पाई है।  


इस मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के मैनेजर कन्हैया कुमार सिंह ने कदमकुआं थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर कदमकुआं थाना कांड संख्या 410/26 दिनांक 2 जून 2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद, प्रिंस, अभिषेक, गौरव एवं 15 से 20 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। धारा (191(2) / 190) / 126 (2), 115(2) / 109) / 125 (ए), 125 (बी), 324(4),352, 351(3) 61 (2) बी०एन० एस० के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। दिये गये आवेदन में फायरिंग के संबंध में कोई सूचना नहीं दी गयी है। पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 की रात करीब 10:10 बजे सूचना मिली थी कि कदमकुआं थाना क्षेत्र में स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग संस्थान पर कुछ लोगों द्वारा ईंट-पत्थर चलाए गए हैं, तोड़फोड़ की गई है और फायरिंग की भी बात सामने आई थी। सूचना मिलते ही कदमकुआं थाना पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।


जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। फुटेज के अवलोकन और प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान से जुड़े लगभग 15 से 20 लोगों ने कथित रूप से खान ग्लोबल स्टडीज पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि उपलब्ध वीडियो फुटेज में फायरिंग का कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं मिल पाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत पत्र में फायरिंग का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। इसी वजह से फिलहाल जांच का मुख्य आधार तोड़फोड़, पथराव और उपद्रव की घटना है। यदि आगे की जांच में कोई नया तथ्य सामने आता है तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।


घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की पहचान के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपितों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इस घटना ने राजधानी पटना में कोचिंग संस्थानों के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा और तनाव को लेकर नई बहस छेड़ दी है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच जारी है तथा पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से पड़ताल कर रही है।